आखिरकार 4 महीने की देरी से राजस्थान यूनिवर्सिटी के 28 हजार छात्रों के इंश्योरेंस की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आरयू एवं इंश्योरेंस कंपनी में सहमति बन गई है। अगले दो दिन में एमओयू हो जाएगा। प्रत्येक छात्र का प्रिमियम 59 रुपए तय किया गया है यानी करीब 16 लाख 52 हजार रुपए इंश्योरेंस कंपनी को दिए जाएंगे।
आरयू ने प्रत्येक छात्र से 100 रुपए के हिसाब से 28 लाख रुपए लिए हैं। मार्जिन मनी 41 रुपए यानी 11 लाख 48 हजार रुपए वापस नहीं लौटाए जाएंगे बल्कि, छात्र हित में खर्च होंगे। इससे पहले आरयू ने परीक्षा के नाम पर लिया। शुल्क भी नहीं लौटाया है परीक्षाएं हो ही नहीं सकी है।
यूनिवर्सिटी में छात्रों का इंश्योरेंस 15 अगस्त से पहले खत्म हो गया था। 3 बार टेंडर निकले, 4 माह से मामला अटका रहा। इस साल यूजी- पीजी छात्रों से फीस से 100 रुपए लिए गए थे। पिछले साल सबसे 60 रुपए लिए थे। यह योजना आरयू में पीआरओ भूपेन्द्र सिंह शेखावत की रिपोर्ट पर 2005 में शुरू हुई थी।
^सामूहिक दुर्घटना बीमा के लिए न्यूनतम राशि ली गई है। प्रीमियम के बाद जो राशि बचेगी उसे छात्र हितों के अन्य कामों पर खर्च करेंगे। इस बार से बीमा कवर राशि बढ़ी है। एक्सिडेंटल डेथ पर 6.50 लाख का कवर मिलेगा।
-केएम दूरिया, रजिस्ट्रार
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें