फर्जी दस्तावेज से विभिन्न बैंकाें से कार लाेन लेकर ठगी करने का मामला सामने आया है। मामले में डीलर की चतुराई से शातिर ठग पकड़ा गया। जब डीलर काे पता चला कि आराेपी ने कई जगह से फर्जी दस्तावेज से कार पर लाेन लिया है ताे डीलर ने उसे 40 हजार रुपए का बंपर गिफ्ट निकलने का झांसा दिया और उसे अपने शाेरूम पर बुलाया।

आराेपी ज्याें ही शाेरूम पर आया ताे कर्मचारियाें ने उसे बाताें में लगाए रखा और पुलिस काे सूचना देकर बुला लिया। सिंधीकैंप थाना पुलिस आराेपी से पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक पूछताछ में जयपुर सहित प्रदेश में 50 से ज्यादा फर्जी लाेन लेने की बात कबूल की है। इसमें 28 कार लाेन लिए हैं। आराेपी से जारी है, जिसका बुधवार काे खुलासा होगा।

आराेपी हर बार लाेन लेने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार करता था और डीलर काे ऑरिजनल सील लगी हुई पीडीएफ फाइल भेजता था। जवाहर सर्किल के पास स्थित डीलर से आराेपी ने अक्टूबर में कार खरीदी थी। इस पर एसीबीआई से लेान लिया था। गत दिनाें टाटा फाइनेंस सहित कई डीलराें ने जवाहर सर्किल हाेटल मेरियट स्थित कार शाेरूम के मैनेजमेंट से संपर्क किया और बताया कि उनके यहां से जिस युवक काे कार फाइनेंस की है उसने अन्य जगह से भी फाइनेंस करवाया है और फर्जी दस्तावेज दिए हैं।

इस पर मेरियट स्थित कार डीलर के मैनेजमेंट ने जांच की और आराेपी काे 40 हजार का बंपर गिफ्ट खरीदने का झांसा देकर शाेरूम पर बुलाया। आराेपी ज्याें ही शाेरूम पर पहुंचा ताे उसे पकड़कर पुलिस काे साैंप दिया। पूछताछ में आराेपी ने 28 कार लाेन, 15 पर्सनल लाेन व नाै कंजूमर लाेन फर्जी दस्तावेजाें से लेने की बात कबूली। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आराेपी ने सीतापुरा स्थित एक प्रतिष्ठित कंपनी में काम करना बताया था। डीलर ने अपने स्तर पर जांच की ताे पता चला कि गाड़ी खरीदने के लिए जाे डाउन पेमेंट जमा कराया था वह भी फर्जी दस्तावेजाें से लाेन लेकर लिया था। जवाहर सर्किल स्थित शाेरूम से आरेापी ने हिसार हरियाणा निवासी संदीप कुमार के नाम से फर्जी दस्तावेज बनाकर गाड़ी खरीदी थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bought 28 vehicles in the state by taking loan from fake documents, was caught by the dealer's intelligence
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top