रेलवे में जब तक जीरो बेस्ड टाइम टेबल को सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। तब तक ट्रेनों के समय में आए दिन बदलाव किए जाते रहेंगे। इसी के तहत मंगलवार को भी रेलवे ने ट्रेनों के समय में बदलाव किए जाने का एक आदेश जारी किया। यह बदलाव जयपुर से बाईपास होकर अलग-अलग शहरों के लिए जाने वाली पांच ट्रेनों से जुड़ा है। हालांकि इस बदलाव के बाद ट्रेनों के समय में जयपुर से तो कोई असर नहीं पड़ेगा।

लेकिन बीच के स्टेशनों पर ट्रेनों का समय बदल जाएगा। रेलवे के डिप्टी जीएम और सीपीआरओ लेफ्टिनेंट शशि किरण ने इससे जुड़ी जानकारी साझा करते हुए बताया कि 02979/80 बांद्रा टर्मिनस- जयपुर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल के दोनों तरफ से अंधेरी, बोरीवली, पालघर, वापी, वलसाड़, सूरत, 02978/77 अजमेर- एर्नाकुलम-अजमेर स्पेशल के दोनों तरफ से सूरत, वापी, वसई रोड़ और 02970 जयपुर- कोयंबटूर स्पेशल के नागदा स्टेशन पर आने और जाने के समय में 2 से 10 मिनट तक का बदलाव किया गया है। ऐसे में यात्रियों से अपील है कि घर से निकलने से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट और एंड्रॉयड एप्लिकेशन नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (एनटीईएस) पर ट्रेन का समय चैक कर लें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Changes in timings of 5 special trains connected to Jaipur, local time remains same
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top