एमडीएस यूनिवर्सिटी में कई विषयाें के बंद हाेने की स्थिति बन गई है। प्रवेश प्रक्रिया के दाैरान विद्यार्थियाें ने आवेदन ताे किए लेकिन प्रवेश के लिए फीस जमा नहीं कराई है। फीस जमा कराने के लिए एक दिन और बढ़ाने के बाद भी कई विषयाें में हालात ऐसे हैं कि एक भी विद्यार्थी ने फीस नहीं जमा की है। जिन विषयाें में विद्यार्थी नहीं आए अब उन्हें कैसे संचालित किया जाएगा बड़ा सवाल है क्याेंकि किसी भी काेर्स काे संचालित करने के लिए कम से कम 10 विद्यार्थियाें का प्रवेश जरूरी है। 10 से कम विद्यार्थी हाेने पर वह विषय ही बंद कर दिया जाता है।
एमडीएसयू में विभिन्न काेर्सेज में आवेदन करने वाले विद्यार्थियाें के दस्तावेजाें की जांच और फीस जमा कराने के लिए साेमवार रात 12 बजे तक का समय दिया गया था। साेमवार काे शाम पांच बजे तक खासी तादाद में विद्यार्थी दस्तावेजाें की जांच कराने पहुंचे थे, लेकिन कुछ ही विषयाें में विद्यार्थियाें ने प्रवेश लिया है। साेमवार रात तक जब फीस जमा नहीं हुई ताे यूनिवर्सिटी प्रशासन ने मंगलवार रात 12 बजे तक समय बढ़ा दिया लेकिन सायं चार बजे तक भी कई विषयाें में एक भी विद्यार्थी ने फीस जमा कराकर प्रवेश नहीं लिया।
हालांकि इसके पीछे कारण यह बताया जाता रहा है कि नेटवर्किंग समस्या के चलते साेमवार काे भी विद्यार्थी फीस जमा नहीं करा पाए थे। संभवत: इसी वजह से ऑनलाइन में प्रवेश की संख्या शून्य दिखाई दे रही है। कई विद्यार्थियाें ने एमडीएसयू के अलावा भी अन्य काॅलेजाें और यूनिवर्सिटी में आवेदन दे रखे थे, यदि उनका प्रवेश कहीं और हाे गया, तो वे फीस जमा नहीं कराने आए। यूनिवर्सिटी प्रशासन का कहना है कि विद्यार्थियाें की ओर से यदि किसी तकनीकी समस्या की शिकायत आती है ताे उसे दूर किया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें