ASO NEWS BARMER/
01.03.2022
समाज विकास व सुधार के लिए बाड़मेर जिला अध्यक्ष श्री जीवराज आचार्य द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने पर उनकी समाज के प्रति निष्ठा देखते हुए
अखिल भारतीय महाब्राह्मण सुधार संगठन
प्रदेश इकाई राजस्थान के प्रदेशअध्यक्ष श्री रानामल जी आचार्य द्वारा श्री जीवराज आचार्य को जिलाा अध्यक्ष से प्रदेश महासचिव बनाए जाने की अनुशंसा की गई। प्रदेश अध्यक्ष द्वारा की गई अनुशंसा के अनुसार बाडमेर जिलाअध्य्क्ष श्री जीवराज आचार्य को तत्काल प्रभाव से अखिल भारतीय महाब्राह्मन सुधार संगठन के राष्ट्रीय प्रबंधन द्वारा
प्रदेश इकाई राजस्थान का महासचिव मनोनीत किया गया। जो आज दिनांक 01 मार्च 2022 मान्य होकर दिनाक 01 मार्च 2025 तक वैध रहेगा ।
यह जानकारी बाड़मेर व राज्य भर में रहने वाले समाज बन्धुओं तक पहुंचने पर प्रदेश महासचिव श्री जीवराज आचार्य को बधाई व शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा हुआ है। हर्षित महासचिव आचार्य ने राष्ट्रीय व प्रदेश कार्यकारिणी को धन्यवाद ज्ञापित किया व अपने संकल्प को दोहराते हुए समाज विकास व सुधार में निरन्तर कार्य करने और तन, मन व धन से तत्पर रहने की बात कही। 

Advertisement

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top