एमआईए थाना क्षेत्र के गांव ठेगी का बास साहडोली में शुक्रवार सुबह 8 बजे जमीनी विवाद व रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने एक परिवार के 4 लोगों पर हमला कर दिया। हमले में घायल 35 वर्षीय मप्पू खान व उसकी पत्नी अफसाना, शाकिर और शबाना काे सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि रसीद पुत्र उमर मोहम्मद ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि सुबह करीब 8 बजे उसके घर पर गांव के ही पप्पू खान, तैयब, अरशद, साहुन, साबिन, जुम्मा, अख्तर खान, रमजान, हक्कू, खुर्शीद, फैयास वगैरह लाठी-फर्सी व अन्य हथियार लेकर आए और उसके परिवार के लोगों पर हमला कर दिया।
हमले में मप्पू उसकी पत्नी अफसाना, शाकिर व शबाना के सिर हाथ-पैर व शरीर में गंभीर चोटें आई हैं। इनमें अफसाना की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें