भारतीय जनता पार्टी राजस्थान द्वारा जिला स्तर पर *चाय पर चर्चा* कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। 
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी के निर्देशानुसार प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा ने नियुक्ति पत्र जारी किया गया। आईटी विभाग जिला सह संयोजक हितेन ठक्कर ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा आईटी विभाग बाड़मेर के जिला सह संयोजक अजय आचार्य को *चाय पर चर्चा* कार्यक्रम का जिला संयोजक नियुक्त किया गया। नवनियुक्त जिला संयोजक को भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पालीवाल, बाड़मेर विधानसभा प्रत्याशी कर्नल सोनाराम चौधरी, मीडिया प्रमुख भैराराम देवासी, जिला कार्यालय प्रभारी रमेश सिंह ईन्दा, ओबीसी मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महेश सोनी, राजू सिंह कोटड़ा, आईटी नगर मण्डल संयोजक अरविंद शारदा, ग्रामीण मण्डल संयोजक राहुल लूणिया, प्रताप खन्ना, कपिल चण्डक ने बधाई दी।
इस मौके पर अजय आचार्य ने बताया कि जल्दी ही चाय पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन  किया जाऐगा है।

संगठन का बहुत बहुत आभार मुझे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने के लिए -
अजय आचार्य (जिला सह संयोजक IT एवं जिला संयोजक चाय पर चर्चा कार्यक्रम भाजपा बाड़मेर)
ASO NEWS BARMER

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top