Barmer/24.11.2018
भारतीय जनता पार्टी बाड़मेर शहर चुनाव कार्यालय का उदघाटन स्थानीय अग्रवाल भवन हाईस्कूल के सामने भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पालीवाल, बाड़मेर विधानसभा प्रत्याक्षी कर्नल सोनाराम चौधरी, भाजपा नेत्री डॉ प्रियंका चौधरी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जोगराज सिंह राजपुरोहित, पूर्व जिलाध्यक्ष मेजर पर्वत सिंह राठौड़,उर्दू एकेडमी अध्यक्ष असरफ अली वरिष्ठ नेता हेमसिंह राजपुरोहित, रतनलाल बोहरा, अमृतलाल जैन, प्रतिपक्ष नेता मदन चंडक, पूर्व नगर अध्यक्ष मिरचूमल कृपलानी, नगर अध्यक्ष मोहनलाल कुर्डिया के सानिध्य में आयोजित हुआ। 

      भाजपा जिला मीडिया प्रमुख भैराराम देवासी ने बताया कि  समारोह को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष दिलीप पालीवाल ने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता अपने अपने बूथ पर जन सम्पर्क करके विकास के नाम पर आम जन से भाजपा के लिए वोट व समर्थन मांगे। भाजपा कार्यकर्ताओं की बदौलत इस बार भाजपा बाड़मेर जिले की सभी सातों की सांतो सीटो पर विजयी होगी। 

इस मौके भाजपा नेत्री डॉ प्रियंका चौधरी ने कहा की हमसब को एकजुट होकर प्रचार- प्रसार में लग जाना है। आम जनता को कांग्रेस द्वारा भृमित किया जा रहा है व कोंग्रेस द्वारा दुषप्रचार किया जा रहा है। कार्यकर्ता एवम पदाधिकारी आम जनता के बीच जाए एवम कोंग्रेस की सोच व उसके नेताओ की हकीकत जनता को बताए । इस दौरान उन्होंने बाड़मेर से भाजपा प्रत्याशी कर्नल सोनाराम चौधरी को भारी मतों से जितवाने के लिए आमजनता एवम कार्यकर्ताओ से आह्वान किया।
 भाजपा प्रत्याशी कर्नल सोनाराम चौधरी ने कहाँ की पिछले 10 सालों में नगर परिषद में भष्ट्राचार चल रहा है जिसके मुख्य जिम्मेदार बाड़मेर की कांग्रेस है। कांग्रेस ने आम जन को परेशान करने का काम किया है आप सभी मेरा समर्थन करें। मैं आप सभी का साथी बन कर हमेशा आपके साथ खड़ा रहुगा।

 प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जोगराज सिंह राजपुरोहित ने भारत सरकार व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी व कहा कि अब हमें आम जन को बताना है हमारी सरकार जनकल्याणकारी सरकार है। राज्यमंत्री असरफ अली ने कहा कि हम एक है और अब हमें कांग्रेसीयो को बताना है कि राष्ट्रवादी पार्टी के कार्यकर्ता अपने मेहनत के बल पर पूर्ण राज्य में भाजपा सरकार बनाने जा रहे है। मंच का संचालन नगर प्रवक्ता आनंद पुरोहित किया।

इस मौके जिला उपाध्यक्ष नाथूसिंह आगौर, जिला महामंत्री कैलाश कोटड़िया, जिला कोषाध्यक्ष प्रकाश सर्राफ, जिला कार्यालय प्रभारी रमेशसिंह इन्दा, जिला मंत्री महावीरसिंह चुली, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष देवीलाल कुमावत, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष मोहनदान देथा, पार्षद धनराज सोनी, गंगाविशन अग्रवाल, बलवंत सिंह भाटी, अमरसिंह भाटी, कालू जांगिड़ श्याम पूरी, महेंद्र घारू, बादलसिंह दईया, जगदीश खत्री, सम्पत बोस, नर्मदा सोनी, पूर्व जिला महामंत्री वीर सिंह भाटी, अम्बालाल अलबेला, ओबीसी प्रदेश कार्यकरणी सदस्य महेश सोनी, सोनलाल दवे वकील, आईटी विभाग जिला सह संयोजक अजय आचार्य, हितेन ठक्कर, किसान मोर्चा जिला महामंत्री मांगीलाल महाजन, ओबीसी जिलामहामंत्री हरिसिंह राठौड़, नगर महामंत्री किशन बोहरा, नरपतसिंह धारा, नगर मंत्री कैलाश आचार्य, पवन शर्मा, नगर उपाध्यक्ष पृथ्वी चंडक,अशोक दर्जी,गोपाल बडारिया, किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष नेनाराम माली, प्रेम प्रजापत, कल्याणसिंह विदावत, एसटी नगर अध्यक्ष सोनाराम भील, आईटी राहुल लुणीया कपिल चंडक, अरविंद शारदा,गौरव खत्री,बूथ अध्यक्ष हिरगिरी गोश्वामी, भगवानदास ठारवानी, कैलाश जायडु, किशनलाल जांगिड़, खेताराम दर्जी, लुणसिंह भाटी,ओमप्रकाश त्रिवेदी,गौतम खिंची, प्रेमचन्द सोनी, दौलतसिंह धारा, एडवोकेट मस्ताना,खेतेश कोचरा, प्रेमाराम चौधरी, ईश्वर नवल,ईश्वर राइका, नीरज सिंधी, महावीर आचार्य, दीपक कड़वासरा, किशोर भार्गव, नरसिंग कड़वासरा, रामदान चरण, प्रेम आचार्य, बाबूलाल भार्गव, जितेंद्र पुरोहित, रमेश कडेला सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top