एम्स की प्रोफेसर ने अपने ही रिश्तेदारों पर चोरी का आरोप लगा बासनी थाने में केस दर्ज करवाया। पुलिस ने बताया कि प्रो. ओमलता भगत पुत्री एसएल भगत की ओर से रिपोर्ट देकर बताया कि उनके घर से 1 लाख 52 हजार रुपए व 13 तोले सोने-चांदी के जेवर चोरी हो गए। रिपोर्ट में बताया कि उनका भाई आदित्य साथ रहता है।

उसकी शादी झांसी की रहने वाली मोनिका से हुई थी। चोरी का आरोप भाभी मोनिका और अन्य रिश्तेदार मनप्यारे व राजमणि पर लगाया है। आरोपी फिलहाल झांसी में हैं। रिपोर्ट में बताया कि मोनिका की दिमागी हालत ठीक नहीं हैं। वहीं भाई पर पूर्व में दहेज प्रताड़ना का भी मुकदमा दर्ज करवाया था।

कुछ समय बाद मोनिका की दिमागी हालत ठीक होने पर उसे एम्स अस्पताल में जॉब भी दिलवाया था, लेकिन उसने 28 मई को एम्स की नौकरी से इस्तीफा दे दिया था। छह जून को घर पर झगड़ा करने के साथ अपना सामान लेकर चली गई थी। वह अटैचियों में अपने कपड़ों के साथ जेवरात व नकदी भी ले कर चली गईं। 7 जून को डॉ. ओमलता भगत ने जब अलमारी खोली तो पता चला कि उसमें रखी नकदी व जेवरात पार हो चुके हैं। बासनी पुलिस अब जांच में जुटी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top