विद्युत वितरण निगम की विजिलेंस टीम ने शनिवार को डिवीजन के ग्रामीण इलाकों में विद्युत चोरी करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की। टीम ने 25 स्थानों पर विद्युत चोरी के मामले पकड़े और जुर्माना किया। 4.80 लाख रुपए का जुर्माना किया। विद्युत चोरी करने वालों को नोटिस भी थमाए गए हैं। निगम अधिकारियों ने बताया कि लॉकडाउन के चलते चूंकी पिछले दो माह से विजिलेंस ने कार्यवाही बंद कर रखी थी, इसी बात का फायदा उठाकर ग्रामीण इलाकों में लोग बेखौफ बिजली चोरी कर रहे थे।
ब्यावर विद्युत वितरण निगम के अधिशाषी अभियंता दिनेश सिंह ने बताया कि अजमेर डिस्कॉम के एमडी वीएस भाटी के निर्देश पर शनिवार को अलसुबह लगभग साढ़े पांच बजे विजिलेंस टीम ने लोधा का बाड़िया, बलाड़, कांकर का बाड़िया, भरकाला, रूपाहेली, लसाड़िया, हिना का बाड़िया, गड्‌ढी, मुंडोति व शेषपुरा सहित आसपास की ढाणियों में लगभग 120 स्थानों पर कार्यवाही की। टीम में 50 अधिकारी व तकनीकी कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यवाही से ग्रामीण इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कार्यवाही की जानकारी मिलते ही विद्युत चोरी करने वाले लोग अपने घरों में लगी अवैध सर्विस लाइन को हटाने लगे।
विजिलेंस टीम ने कार्यवाही के दौरान 25 स्थानों पर विद्युत चोर विद्युत मीटर को टेंपर करते हुए, लाइनों में सीधे तार डालकर, सर्विस लाइन में कट लगाकर, मीटर टर्मिनल से डायरेक्ट सप्लाई लेकर चोरी करते हुए पाया। कार्यवाही के दौरान सहायक अभियंता विजिलेंस वी.डी दुबे, सुरेशचंद्र फुलवारी, धर्मसिंह महावर, वीडी जांगिड़, संतोष जांगिड़, प्रियंका मीणा, अमित यादव, आशीष खंडेलवाल, श्रीकांत शर्मा, अजयराज काठात, अनुपम लोढ़ा, अनिल तंवर, दिव्य कांकरिया सहित फीडर इंचार्ज व तकनीकी कर्मचारी भी मौजूद रहे।

जून माह में 55 स्थानों पर चोरी पकड़ी, 18 लाख का जुर्माना
विद्युत वितरण निगम के अधिकारियों ने बताया कि विद्युत चोरी पर लगाम लगाने के लिए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जून माह में अब तक 55 स्थानों पर विद्युत चोरी के मामले पकड़े हैं। इन मामलों में 18 लाख का जुर्माना किया गया है। बीते कुछ दिनों से लगातार बढ़ रही विद्युत छीजत को रोकने के उद्देश्य से ही निगम द्वारा सघन अभियान चलाकर के कार्रवाई की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ब्यावर. कार्रवाई के दौरान मीटर की जांच करते निगम अधिकारी।
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top