शिक्षा विभाग की ओर से प्रदेश में ब्लॉक स्तर पर खोले गए अंग्रेजी माध्यम के 167 महात्मा गांधी स्कूलों में 3841 शिक्षक कर्मचारी डेपुटेशन पर लगाए जाएंगे। इन स्कूलों में लगने वाले शिक्षक और कर्मचारियों का चयन साक्षात्कार के आधार पर होगा। साक्षात्कार के दौरान अंग्रेजी में बोलने और पढ़ाने की दक्षता का परीक्षण होगा। विभाग ने साक्षात्कार की तिथियां और जगह घोषित कर दी है। सभी पदों के लिए 15 से 19 जून तक साक्षात्कार होगा। प्रिंसिपल पद के लिए साक्षात्कार निदेशालय बीकानेर में ब्लॉकवार होगा। इसके लिए कोई भी अभ्यर्थी किसी भी जिले के लिए आवेदन कर सकता है। वरिष्ठ अध्यापक, वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक, वरिष्ठ सहायक के पद के लिए साक्षात्कार संभागवार संयुक्त निदेशक कार्यालय या उसके द्वारा तय जगह पर होगा। इन पदों के लिए संबंधित संयुक्त निदेशक कार्यालय के अधीन कार्यरत कर्मचारी ही आवेदन कर सकता है। अध्यापक लेवल एक व दो, लाइब्रेरियन ग्रेड तृतीय, प्रयोगशाला सहायक, कंप्यूटर शिक्षक, कनिष्ठ सहायक और सहायक कर्मचारी के लिए साक्षात्कार संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय या उसके बताए स्थान पर होगा। इस पद के लिए उसी जिले में कार्यरत कर्मचारी ही आवेदन कर सकता है। आवेदन पत्र का प्रारूप विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया है। साक्षात्कार के दौरान मास्क पहनने, सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने और सेनेटाइजेशन का पूरा ध्यान रखना होगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें