( सुरेन्द्र स्वामी )एसएमएस अस्पताल में दिल, किडनी, ब्लड प्रेशर, लीवर और दमा-अस्थमा जैसी गंभीर बीमारी होने के बावजूद 176 मरीजों ने कोरोना को हरा दिया है। इनमें युवा, महिला अौर बुजुर्ग शामिल है। खास बात ये है कि 176 में से 20 मरीज ऐसे थे, जो पहले से दो-दाे बीमारी की गिरफ्त में थे। मन में विश्वास था कि वायरस से डटकर मुकाबला करेंगे तो उसे आसानी से हरा देंगे। पहले से चल रही बीमारी का नियमित दवा का सेवन और प्रोटोकॉल की पालना से कोरोना को मात दे दी है। पॉजिटिव से निगेटिव होकर घर लाैटे है।
डॉ.भंडारी के अनुसार यहां से ठीक होने वाले 876 मरीजों में से 176 से ज्यादा मरीज कोविड के साथ डायबिटीज, दिल, किडनी और लीवर जैसी बीमारी से ग्रसित थे। कोरोना को हराने में प्रमुख कारण नियमित दवा का सेवन, प्रोटोकोल की पालना, डॉक्टरों के साथ के साथ खुद पर विश्वास का असर ये रहा कि ठीक होकर गए। अध्ययन में पाया है कि जो बुजुर्ग व्यक्ति अपनी पुरानी बीमारियों की दवा नियमित लेने पर संक्रमण से ठीक हो जाते है।
- हाइपरटेंशन 49
- डायबिटिज 38
- सीने में दर्द 25
- सीकेडी 17
- एलवीएफ 13
- सीओपीडी 13
- सीएडी 12
- एमएस 04
- एमआर 03
- एसीएस 02
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें