उपखंड के खारिया पतावतान रोही में एक बार फिर हिरण शिकार की वारदात हुई। शिकारियों ने इस बार जीव प्रेमी के घर पहुंचकर खुद ही बताया कि उन्होंने हिरण का शिकार किया है। शिकारियों ने धमकी देते हुए कहा कि उन पर ना तो पुलिस ओर ना ही वन विभाग कोई कार्रवाई कर सकेगा। घटना सोमवार देर रात की है।
जीव रक्षा संस्था के अध्यक्ष मोखराम धारणियां ने बताया कि सोमवार देर रात खारिया पतावतान निवासी जीव प्रेमी मूलाराम नायक ने बताया कि सोमवार रात करीब पौने बारह बजे इसी गांव के आसूराम व राणूराम नायक बाइक पर शराब के नशे में उसके घर आए। आसूराम व राणूराम के हाथ में एक लाठी थी तथा मृत हिरण को मोटरसाइकिल के बीच में डाल रखा था। शिकारियों ने धमकी देते हुए मूलाराम को कहा कि जीव प्रेमी बनकर शिकार की शिकायत करता है परंतु हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।
इतना कहकर शिकारी मौके से चले गए। मूलाराम ने इसकी सूचना जीव रक्षा संस्था के मोखराम धारणियां को दी। इस पर उन्होंने कोलायत पुलिस व वन विभाग को सूचना दी। पुलिस सूचना पर रात को ही मौके पर पहुंची तथा मौका मुआयना किया।
वहीं मंगलवार सुबह नौ बजे वनरक्षक मांगीलाल मोटरसाइकिल पर मूलाराम के घर पहुंचा और उसकी शिकायत को झूठा बतलाया। इसे सही सिद्ध करने के लिए मूलाराम ने मोटरसाइकिल के पहियों के निशान पर मियाकौर की तरफ हिरण की खोज की। रात को मियाकौर ग्रेवल सड़क पर स्थित सूरजाराम नाई के खेत में बने कुण्ड में हिरण का शव बरामद कर मोखराम धारणियां को सूचना दी। जिस पर मंगलवार देर रात कोलायत पुलिस व वनविभाग टीम मौके पर पहुंची तथा कुण्ड से हिरण के शव को बरामद किया।
जहां बुधवार को सुबह मेडिकल बोर्ड द्वारा हिरण का पोस्टमार्टम किया गया। इस अवसर पर रामदयाल बैनीवाल, मोतीराम सियाग, मूलाराम नायक, अनोप भादू, देवीलाल बेनीवाल, सोनू धायल, शिशपाल धायल आदि मौजूद थे।
मुकदमा दर्ज नहीं होने पर आक्रोशित हुए, रेंजर के सामने जताया रोष
हिरण शिकार की वारदात के दो दिन बाद रेंजर जितेन्द्र कोलायत पहुंचे। इस पर जीव प्रेमियों ने जमकर खरी खोटी सुनाई। जीव प्रेमियों ने आक्रोश जताते हुए कहा कि विभाग की नाकामी के कारण लगातार क्षेत्र में शिकार बढ़ रहे हैं। फोन करने पर अधिकारी फोन तक नहीं उठाते। हिरण को बरामद करने तथा पोस्टमार्टम के बावजूद भी वन विभाग मुकदमा दर्ज नहीं कर रही। वन विभाग पर सुस्त रवैये से आक्रोशित जीव प्रेमियों ने वनमंत्री सुखराम बिश्नोई से दूरभाष पर शिकायत दर्ज करवाई है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें