कस्बे के वार्ड 10 निवासी 20 वर्षीय युवती की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट मिलने पर दूसरे दिन गुरुवार को चिकित्सा विभाग की टीम ने 31 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजे। इससे पहले युवती के परिजनों व पुलिस कर्मचारियों सहित 21 लोगों के सैंपल लिए
गए थे। उनकी जांच रिपोर्ट नहीं आई है।
ब्लॉक सीएमओ डॉ. जेपी सैनी व सीएचसी प्रभारी अधिकारी चैनाराम चौधरी ने बताया कि प्रथम दिन युवती के परिजनों व पुलिस कर्मचारियों सहित 21 लोगों के सैंपल लिए थे। दूसरे दिन पुलिसकर्मी, पालिका कर्मचारी, दिल्ली, मुंबई, महाराष्ट्र सहित बाहर से आने वाले 31 लोगों के सैंपल लिए गए। वार्ड को सेनेटाइज कराया गया। डाॅ. सैनी ने बताया कि गुड़गांव से आने के बाद युवती शादी में भी गई थी। ऐसे में एक किमी क्षेत्र को कंटेंनमेंट जोन घोषित कर सैंपलिंग की जा रही है।
रानोली : 53 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव

रानोली में स्वास्थ्य विभाग ने 53 लोगों के सैंपल लेकर भिजवाए थे। इनमें प्रवासियों सहित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रानोली के स्वास्थ्य कर्मी एएनएम, आशा सहयोगिनी, चिकित्सक, बीएलओ, पटवारी, ग्राम विकास अधिकारी तथा जोखिम वाले वरिष्ठ नागरिक शामिल थे। डॉ. कमलेश बेनीवाल ने बताया कि सभी 53 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। रानोली में 179 सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें 177 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है तथा दो व्यक्ति पॉजिटिव आए थे जो ठीक होकर घर लौट चुके हैं।

कोरोना जांच रिपार्ट निगेटिव आने पर ली राहत की सांस
पचार गांव में एक जून को 25 प्रवासियों के सैंपल लिए गए थे। उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। इससे प्रशासन व ग्रामवासियों ने राहत की सांस ली। यह जानकारी चिकित्सा प्रभारी डॉ. योग्यता बाजिया ने दी।

खंडेला में बढ़े कोरोना पॉजिटिव

ब्लॉक के चौकड़ी गांव में 29 मई को गुड़गांव-दिल्ली से 26 वर्षीय व्यक्ति निजी गाड़ी से अन्य चार लोगों के साथ आया था। गाड़ी में तीन लोग टोडा, नीमकाथाना और दो लोग चौकड़ी के आए थे। व्यक्ति का दो जून को संैपल लिया था। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 29 मई को शेखपुरा-झाड़ली में 26 वर्षीय महिला अपने पति व बच्चे के साथ दिल्ली से शाहपुरा तक ट्रक से व उसके बाद निजी साधन से घर आई। उसका दो जून को सैंपल लिया था। सेवली निवासी 36 वर्षीय महिला 22 मई को महाराष्ट्र से जयपुर तक ट्रेन से व उसके बाद पलसाना तक बस में और वहां से निजी गाड़ी से आए थे। महिला का दो जून को संैपल लिया था। जांच रिपोर्ट पॉजिटव आई। ब्लॉक में गुरुवार को 59 सैंपल लिए गए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
चला. कोरोना पॉजिटिव महिला को सीकर ले जाते टीम सदस्य।
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top