मूलराज व चन्द्रनगर गांव में मंगलवार को दो अलग अलग परिवारों के तीन लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। ये तीनों प्रवासी हैं और हाल ही में पूना महाराष्ट्र से लौटे हैं। बीसीएमओ डॉ. महावीरसिंह भाटी ने बताया कि तीनों संक्रमित युवक प्रवासी है। महाराष्ट्र में गैस का कार्य करते थे। जिसमें से दो युवक मूलराज व एक युवक चन्द्रनगर का है।
जिन्हें मंगलवार शाम को ही लोहावट से एंबुलेंस द्वारा बोरानाडा कोविड-19 केंयर सेंटर जोधपुर भेज दिया है। सीएचसी प्रभारी डॉ कमल किशोर विश्नोई ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम अब संक्रमितों की कॉन्टेक्ट हिस्ट्री का पता लगा रही है। फलोदी से आई टीम ने परिवार सहित आस पास ढाणियों के कुल 67 जनों की सैंपलिंग की है।
वहीं ये एक निजी बस द्वारा लोहावट आए थे। क्षेत्र मे एक साथ तीन कोरोना पॉजिटिव आने पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर फलोदी हाकम खान, डिप्टी फलोदी पारस सोनी, तहसीलदार प्रतिज्ञा सोनी, थानाधिकारी इमरान खान मौके पर पहुंचे और लोगों को जरूरी काम के लिए ही घर से बाहर निकलने का आह्वान किया।
तिंवरी
बालरवा निवासी दो युवक मंगलवार को आई रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। 33 व 34 वर्षीय दोनों युवक बैंककर्मी है। एक युवक बालरवा से जोधपुर निजी गाड़ी से रोजाना जोधपुर ड्यूटी पर जाते हैं जबकि दूसरे का निवास जोधपुर शहर में ही है। दोनों युवा बैंककर्मी होने के चलते पिछले महीने भर से परिवार से भी डिस्टेंस रख रहे थे। दोनों में कोरोना के कोई लक्षण नहीं थे लेकिन बैंककर्मियों की रूटीन सैंपलिंग हुई थी। इसमें वे पॉजिटिव पाए गए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें