जलाशयों में पानी बचाने के लिए पीएचईडी द्वारा शहर में शनिवार काे किए गए शटडाउन ने ही विभाग की पोल खोलकर रख दी। शटडाउन लेने के बावजूद दो दिन में सिर्फ आठ एमसीएफटी पानी कायलाना और तखतसागर में बढ़ा। शटडाउन से एक दिन पहले शुक्रवार को दोनों ही जलाशयों में 210 एमसीएफटी पानी था, जो रविवार को 218 एमसीएफटी हो गया। यानी सिर्फ 8 एमसीएफटी पानी ही बढ़ा।

इससे यह भी साफ हो गया कि शहर में रोजाना 10 एमसीएफटी पानी की ही सप्लाई की जा रही है। आठ एमसीएफटी नहर से और दाे एमसीएफटी संचित से लिया जा रहा है। पीएचईडी के सिटी इंजीनियर जेसी व्यास कहना है शटडाउन के दौरान क्वारेंटाइन सेंटर, अस्पताल व इमरजेंसी सर्विस को पानी दिया जा रहा था। इसके चलते पानी की कम ही बचत हो सकी।

गांवों में शटडाउन लेने की तैयारी
पानी बचाने के लिए अब गांवों में शटडाउन की तैयारी की जा रही है। नहर से जितना पानी जोधपुर शहर को मिल रहा है, उसी के बराबर गांवों में भी पानी की सप्लाई हो रही है। साथ ही लूणी सहित कई क्षेत्रों में टैंकर्स से सप्लाई हो रही है। अब गांवों में भी 10 दिन में एक बार शटडाउन लेने की तैयारी की जा रही है। पीएचईडी के अफसरों को भरोसा है कि तब तक मानसून आ जाएगा। इससे पानी की डिमांड कम होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
शहर में रोजाना 10 एमसीएफटी पानी की ही सप्लाई की जा रही है
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top