क्षेत्र के सेफरागुवार गांव में बदमाश एक पेट्रोल पंप पर कर्मचारियों से मारपीट कर करीब 85 हजार रुपए लूट ले गए। ये बदमाश एक कैंपर में सवार हो कर आए थे। सूचना के बाद पुलिस ने नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू की। पुलिस के अनुसार सेफरागुवार में झाझडिया किसान सेवा केंद्र के नाम से पेट्रोल पंप है। जिसका संचालक सोलाना थाना चिड़ावा निवासी अनिल का है। सोमवार शाम करीब छह बजे दिन की ड्यूटी पूरी होने पर सैल्समैन संदीप ने मैनेजर नत्थूसिंह को बिक्री के 84 हजार 916 रुपए जमा करवा दिए। इसके बाद सैल्समेन महेश व सुरेंद्र ने ड्यूटी संभाल ली। इसी दौरान एक कैम्पर गाड़ी में छह सात लोग आए और केबिन में तोड़फोड़ कर मैनेजर से मारपीट की और 84 हजार 916 रुपए छीन लिए। मामले में पंप संचालक अनिल के पिता मोहर सिंह ने रिपोर्ट दी। जिसमें बताया कि कैंपर में चिंचडोली निवासी विनोद उर्फ सुनील, संदीप उर्फ रवि, सेफरागुवार निवासी अश्विन शर्मा, विक्रम राठौड़ व तीन-चार अन्य लोग थे। जाते समय आरोपियों ने मंथली देने की धमकी दी। साथ ही उनके खिलाफ पंप संचालक की ओर से दर्ज मामलों को वापस नहीं लेने पर पंप को जला देने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी गाड़ी लेकर फरार हो गए। खेतड़ी सीआई सुरेंद्रसिंह देगड़ा ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है तथा आरोपियों की तलाश में गांवों में दबिश दी जा रही है।
लूट के बाद धमकी देने वापस आए : मारपीट के दौरान मैनेजर नत्थूसिंह घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए बबाई के राजकीय अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे झुंझुनूं रैफर कर दिया गया। घटना के कुछ देर बाद विनोद वगैरह गाड़ी लेकर दोबारा आए और पंप पर काम करने वाले सैल्समेन को उनके खिलाफ गवाही देने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें