आयुर्वेद हॉस्पिटल 9 करोड़ रूपए में तैयार होगा। 11 डॉक्टरों की नियुक्ति होगी। 50 जनो का स्टाफ लगाया जाएगा। यह जानकारी नगर परिषद सभापति जीवण खां ने प्रेस वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि बजट सत्र में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा 50 बेडेड एकीकृत आयुर्वेद अस्पताल की घोषणा की थी। नगर परिषद ने 6025 वर्गगज निशुल्क भूमि अस्पताल निर्माण के लिए आवंटित की है। हॉस्पिटल के लिए राज्य सरकार द्वारा 9 करोड़ का बजट स्वीकृत किया है।

अस्पताल में आयुर्वेद-हौम्योपैथी-यूनानी तीनों चिकित्सा पद्धति से उपचार किया जाएगा। अस्पताल में पंचकर्म चिकित्सा होगी। जिसमें स्टीम, भाप मसाज सिरोधारा किया जाएगा। अस्पताल में आयुर्वेद पद्धति से क्षारसूत्र विधि द्वारा मस्से, नासूर, बवासीर आदि के ऑपरेशन भी होंगे। अस्पताल में जौक व अन्य विधि द्वारा खराब खून निकाल कर चिकित्सा किए जाने की पद्धति भी विकसित की जाएगी। उन्होंने बताया कि अस्पताल में 11 डॉक्टर व 50 मेडिकल व नाॅन मेडिकल स्टाफ नियुक्त होगा। साथ ही रेडियोलोजिस्ट, पैथेलोजिस्ट, औपथेल्मोलोजिस्ट, जनरल सर्जन, गायनोकोलोजिस्ट स्पेशलिस्ट सर्विस ऑन काल की सेवाएं मिलेगी। प्रेसवार्ता में आयुर्वेद विभाग के सहायक निदेशक डॉ. कैलाश शर्मा पाटोदा भी मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top