बुधवार को जिला प्रशासन ने लक्ष्मण मंदिर बाजार में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक दुकान को ही सील कर दिया। निरीक्षण के समय गिफ्ट हाउस की इस दुकान में 20 लोग मौजूद मिले। इनमें 12 लोग दुकान मालिक और उसके कर्मचारी थे। जबकि 8 ग्राहक मौजूद थे। इनमें से 5 लोगों ने मास्क भी नहीं लगा रखे थे। इस पर दुकान को ही सील कर दिया गया।
जिला प्रशासन के प्रवक्ता ने बताया कि कोरोना संक्रमण की वजह से नगर निगम क्षेत्र में कर्फ्यू लगा हुआ है। इसमें दुकानदारों और ग्राहकों को मेडिकल गाइड लाइन का पालन करने की शर्तों के साथ कुछ छूट दी हुई हैं। बुधवार दोपहर तहसीलदार भरतपुर अशोक मित्तल ने मुख्य बाजार का निरीक्षण किया।
अग्रवाल गिफ्ट हाउस में न तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो रहा था और न ही संक्रमण से बचाव के लिए मास्क लगाने की अनिवार्यता निभाई जा रही थी। एसडीएम संजय गोयल ने दुकान को सील करवा दिया। इस संबंध में गिफ्ट हाउस के मालिक राकेश कुमार, जितेंद्र कुमार गजेंद्र पुत्र शिवचरण के खिलाफ एपिडेमिक डिजिजेज एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें