डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन् राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय ने कोरोना से बचाव की दवा ढूंढ ली है। विवि ने रिसर्च के बाद पॉजिटिव मरीजों को आयुर्वेदिक ड्रग्स गुरुची वाटी दी। इसके प्रारंभिक परिणाम सकारात्मक आए हैं। अब इन पर और डाटा लेकर इसी माह सरकार को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
कोविड-19 के इलाज के लिए अमेरिका से लेकर चीन और ब्रिटेन से लेकर इजराइल तक की लैब में ड्रग्स की टेस्टिंग और परिणामों पर रिसर्च का काम चल रहा है। भारत में भी कई सरकारी लेबोरेट्री और रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन इलाज ढूंढ़ रहे हैं। आयुर्वेद विवि की ड्रग्स मरीजों को देने पर परिणाम सकारात्मक मिले हैं। कुलपति प्रो. अभिमन्यु कुमार ने बताया कि गुरुची वाटी से कोरोना रोगी रिकवर हुए हैं। रिसर्च की रिपोर्ट सरकार को भेजेंगे। इम्युनिटी किट व दूसरे परिणाम भी बेहतर आए हैं।
4 कैटेगरी में रिसर्च :स्वस्थ, संदिग्ध, संक्रमित व वॉरियर्स पर किया प्रयोग
1. इम्युनिटी बढ़ाना
कोरोना से बचने के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता महत्वपूर्ण है। विवि ने ड्रग्स तैयार कर इम्युनिटी बढ़ाने पर जोर देकर 1000 लोगों पर प्रयोग किया गया।
2. क्वारेंटाइन सेंटर
पॉजिटिव के साथ रहने वाले क्वारेंटाइन मरीजों को भी शोध में शामिल किया। इन पर भी दवा के अच्छे परिणाम सामने आए। ऐसे 500 लोगों को दवा दी गई।
3. कोरोना वॉरियर्स
ऐसे लोग जो मरीजों के बीच रह काम कर रहे हैं। उनके लिए सावधानी बरतते हुए उन्हें बचाने पर जोर दिया। इसमें 1800 मरीजों पर प्रयोग किया गया।
4. पॉजिटिव मरीज
सीधे तौर पर पॉजिटिव मरीजों को अलग तरह की ड्रग्स की जरूरत को देखते हुए काम किया गया है। इसमें 40 मरीजों पर दवा का इस्तेमाल किया गया।
ठीक होने के बाद 30 दिन मॉनिटरिंग
डिस्चार्ज होने के बाद भी कुल 30 दिन तक मॉनिटरिंग की जा रही है। साथ ही ड्रग्स दिए जा रहे हैं। विवि के ड्रग्स को प्रशासन कंटेंनमेंट एरिया में भी दे रहा है। ताकि लोगों की इम्युनिटी पॉवर बढ़ाई जा सकें। रिसर्च में एक्सपर्ट व आयुष मंत्रालय का सहयोग रहा।
संक्रमितों को दिन में दो बार दे रहे यह दवा
बोरोनाडा कोविड सेंटर में भर्ती पॉजिटिव मरीजों को दिन में दो बार गुरुची वाटी 500 एमजी की दी जा रही है। इसके परिणाम बहुत अच्छे आए हैं। विवि अभी पूरे जून माह तक ट्रायल करना चाहता है। लक्षण वाले मरीजों को भी यह दवा दी जा रही है, ताकि वो ऑक्सीजन या वेंटिलेटर तक ना पहुंचें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें