कोरोना संकट में लॉकडाउन के चलते धार्मिक स्थल बंद हंै। दो दिन पूर्व निर्जला एकादशी पर बाबा श्याम का मंदिर बंद होने के बाबजूद भक्तों के दर्शन करने का वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए थे। उपखंड अधिकारी अशोक रणवां ने बताया कि वीडियो वायरल के होने की जानकारी मिली थी।
वीडियो कथित रूप से खाटूश्यामजी मंदिर का बताया जा रहा है। तहसीलदार व थानाधिकारी के नेतृत्व में जांच की जा रही है। साथ ही मंदिर कमेटी पदाधिकारी से भी चर्चा की जा रही है कि चूक कहां हुई। साथ ही सीसीटीवी कैमरे की भी मदद ली जाएगी। इसके अलावा मंदिर कमेटी को लिखित नोटिस जारी किया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें