जैसलमेर जिले के रामगढ़ में रविवार को ऑयल इंडिया का एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। सात दिन की राहत के बाद 8वें दिन रामगढ़ में पॉजिटिव मिला है। जोधपुर निवासी यह प्रवासी 63 वर्षीय बुजुर्ग ऑयल इंडिया में कार्यरत हैं और 5 जून को शाम रामगढ़ पहुंचे थे। इनके साथ गाड़ी में 9 और लोग थे, जो कस्बे के तनोट रोड पर स्थित एक गेस्ट हाउस में क्वारेंटाइन होकर रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहे थे। इन बुजुर्ग ने रवाना होने से पहले जोधपुर में कोरोना जांच करवाई थी, जिसकी रिपोर्ट रविवार को आई है। रामगढ़ चिकित्सा विभाग को इसकी सूचना मिली तो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से डाॅ. निखिल शर्मा व डाॅ. आलोक निर्मल टीम के साथ गेस्ट हाउस पहुंचे और जानकारी हासिल की। उसके बाद जिला मुख्यालय से आई 108 एंबुलेंस में बुजुर्ग को जैसलमेर भिजवाया गया। इसके अलावा गेस्ट हाउस के कर्मचारियों सहित कुल 23 लोगों के रैंडम सैंपल ललेने के बाद उन सभी को उसी गेस्ट हाउस में 14 दिनों के लिए क्वारेंटाइन कर दिया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top