नहरबंदी के दौरान शहर में पेयजल की आपूर्ति को लेकर जिला प्रशासन गम्भीर हो गया है। जिला कलेक्टर ने गुरुवार को शोभासर जलाशय का निरीक्षण किया। उन्होंने जलाश्य के जलशोधन विंग तथा फिल्टर हुए पेयजल के बारे में जानकारी ली और कहा कि उपलब्ध पानी की सप्लाई से पूर्व उसकी गुणवता की जांच नियमित की जाए।
उन्होंने कहा कि नहरबंदी के दौरान शहर में पेयजल आपूर्ति की प्लानिंग इस तरह तैयार करें,जिससे आमजन को पानी की दिक्कत न हो।जिला कलेक्टर पानी की गुणवता की जांच के लिए नियमित सैम्पल लेने के निर्देश दिए और कहा डब्ल्यू एच ओ द्वारा निर्धारित मानदण्डों के अनुसार ही शहर में पेयजल की आपूर्ति की जाए।
इस अवसर पर अधीक्षण अभियन्ता जलदाय दीपक बंसल ने बताया कि शोभासर जलाशय से 1 जून की शाम से शहर में पानी सप्लाई के लिए पानी लिया जा रहा है। वर्तमान में इस जलाशय में 5 मीटर पानी है, जो 17 जून तक आपूर्ति की जा सकती है। उन्होंने बताया कि इस जलाशय को नहर से 15 जून को पानी मिलना वापस प्रारंभ हो जाएगा।
पशु ट्रोमा सेन्टर का निरीक्षण
गौतम ने गाेशाला में अस्वस्थ गायों के लिए बनाए गए पशु ट्रोमा सेंटर का अवलोकन किया और उपचाराधीन गायों की चिकित्सा के बारे में मौजूद डाॅक्टर से जानकारी ली। उन्होंने गायों के लिए ठंडा वातावरण रखने के लिए कूलरों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए और कहा कि कूलर में करंट की जांच आवश्यक रूप से करवाई जाए।
उन्होंने यहां मृत गायों के बारे में जानकारी ली और निर्देश दिए मृत गायों का पोस्टमार्टम आवश्यक रूप से करवाया जाए। प्रबंधक ने बताया कि गायों के लिए आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं। वर्तमान में इस गाेशाला में 1486 गायों को रखा गया हैं।
जिला अस्पताल में खुलेगी मेडिकल कालेज की एक यूनिट
जिला अस्पताल में सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज से संबद्ध पीबीएम अस्पताल की एक यूनिट की स्थापना की जाएगी। ताकि जिला अस्पताल की आधारभूत सुविधाएं और इंफ्रास्ट्रक्चर का फायदा स्थानीय नागरिकों को और बेहतर मिल सके।
जिला कलेक्टर ने गुरुवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण करने के बाद अस्पताल के प्रभारी डॉ बीएल हटीला को कहा कि वे जरूरत के मुताबिक बता दें कि वर्तमान में उन्हें किस विभाग की यूनिट की आवश्यकता अधिक है ताकि उस हिसाब से मेडिकल कॉलेज की एक यूनिट ही अस्थाई रूप से यहां स्थापित की जा सके। उन्होंने जिला अस्पताल के सभी वार्ड देखें ।
नन्दी गाेशाला का निरीक्षण :
जिला कलक्टर ने विवादों में घिरी सरह नथानिया स्थित नगर निगम की नन्दी गोशाला का औचक निरीक्षण किया। जिला स्तरीय कमेटी के निरीक्षण के बाद पहली बार कलेक्टर गोशाला पहुंचे। प्रबंधक को गायों को छाया और पानी उपलब्ध करने के निर्देश दिए। उन्होंने गाेशाला में निर्माणाधीन टीनशैड के कार्य की धीमी गति पर नाराजगी जताई और निर्देश दिए की आगामी दो दिनों में टीनशैड का निर्माण हो जाना चाहिए।
जब तक इनका निर्माण नहीं हो जाता है, अच्छी क्वालिटी के टैंट लगाने का प्रबंध किया जाए। इसके लिए लैबर की संख्या बढ़ाकर, इस कार्य को शीघ्र पूरा करवाया जाए। एक भी गाय छाया और पेयजल से वंचित ना रहे। एक भी गाय खुले आसमान (धूप) में नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने गायों के चारे के लिए तैयार की जा रही खेळी का भी निरीक्षण किया। पशुचारा की गुणवता बारे में जानकारी ली।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें