बाड़मेर हिल्ली स्टेशन , वन विभाग , बाड़मेर ( राजस्थान )
कार्य जारी है शीघ्र ही संपन्न होगा
बाड़मेर के लिए एक नई सौगात ..
अब थार नगरी , बाड़मेर को वन विभाग राजस्थान द्वारा गेंहू रोड़ पर मिलेगी एक बेहतरीन सौगात
बाड़मेर शहर को मिलेगा , विशाल बगीचा साथ बहुत बड़ा पर्यटक स्थल ।
बाड़मेर शहर के वार्ड नं 1 स्थित गेंहू रोड़ पर प्रकृति की गोद मे विशाल बगीचे का निर्माण प्रगति पर है , यह केवल मात्र बगीचा नही है , यह भविष्य में बाड़मेर की पहचान साबित होगा ।
⛰⛰हिल्ली स्टेशन बाड़मेर के विशेष आकर्षण 🌄🌄
👉 विशालकाय बगीचा ( यहाँ विभिन्न प्रकार के पेड़ - पौधों के साथ खुशबूदार पुष्प भी होंगे ।)
👉 बड़े - बड़े रेतीले टीलो पर सेल्फी पॉइंट
👉 एडवेंचर पॉइंट ( पहाड़ो और बड़े - बड़े रेतीले टीलो पर घुमावदार सड़के व पुल ।🚡🚘
👉 योगा व ध्यान केंद्र
👉 केक्टस वन 🌵🌵🌵
👉 माउंट आबू की तर्ज पर सनसेट पॉइंट 🌅🌅🌅🌅
👉 बोटिंग के लिए विशाल तालाब ।
👉 रेगिस्तान का प्राकृतिक चिड़ियाघर 🦒🐘🦓🐪
👉 सौर ऊर्जा संयंत्र
👉 अरावली पर्वतमाला के दर्शन
👉 प्राकृतिक झरने और नदियाँ
- बाड़मेर का यह पर्यटक स्थल बाड़मेर को ही नही सम्पूर्ण राजस्थान को एक नई पहचान देगा साथ ही शहर के आम लोगों को नये रोजगार भी देगा ।
पर्यटन का प्रमुख स्थल होने से बाड़मेर शहर में किराडू मंदिर , कोटड़ा का किला , जैन मंदिर , विरात्रा माता मंदिर , जसोलधाम , नाकोड़ा तीर्थ , सिवाना का किला , उण्डू काश्मीर आदि पर्यटक स्थलों को बढ़ावा मिलेगा ।
राजस्थान पर्यटन विभाग का धेय्य वाक्य " जाने क्या दिख जाए " है ,
इस स्थल पर जाते है आपको हर स्थान पर कुछ नया देखने को मिलेगा ।
आप सभी से निवेदन है कि बाड़मेर की इस नई सौगात को अधिक से अधिक साझा करें , जिससे हमारी थार नगरी बाड़मेर को पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान मिल सके ।।
हम सभी का कर्त्तव्य है कि हम हमारे शहर की धरोहर को सजोने में सहयोग करे ।
हमारी एक छोटी सी मुहिम हमारे शहर को दे सकती है विश्व पटल पर विशेष पहचान ।।
✍
वार्ड नं 01 , वन विभाग , बाड़मेर (राजस्थान)





0 comments:
एक टिप्पणी भेजें