भाजपा के पूर्व संसदीय सचिव, पूर्व खंडार विधायक एवं वर्तमान कोविड-19 के भरतपुर संभाग प्रभारी जितेंद्र गोठवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ शहर भैरव दरवाजे के पास स्थित राधाकृष्ण गोशाला एवं योग सेवा दल समिति द्वारा संचालित परमहंस गोशाला में गायों को हरा चारा खिलाकर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि जानवरों, पक्षियों के लिए चारा व दाना-पानी की व्यवस्था करनी चाहिए। भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सचिन सैनी, नगरपरिषद सभापति गीता सैनी, भाजपा किसान मोर्चा प्रवक्ता राजेश सैनी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सत्यनारायण धाकड़, महामंत्री मुकेश शर्मा, रविशंकर सैनी सहित कई भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे। दोपहर में गोठवाल ने निज निवास पर जरूरतमंद लोगों को भोजन सामग्री के पैकेट वितरित किए। साथ ही उन्होंने अन्य लोगों से भी जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आने का आह्वान किया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें