जयपुर रोड के तेल व्यापारी की स्कूटी और उसमें रखे 3 लाख 70 हजार रुपए चुराने वाले आरोपी ने कई खुलासे किए हैं। जांच अधिकारी बृजेश सिंह तंवर ने बताया कि अाराेपी देशराज ने बताया कि 3 लाख 70 हजार रुपए चुराने के बाद उसके मामा अभय सिंह ने उसको केवल खर्चा पानी के पैसे दिए थे। बाकी रकम खुद ने रख ली थी। घटना के बाद वह फरार होकर जयपुर चला गया था। आरोपी देशराज के मामा अभय सिंह को गिरफ्तार कर थाने पर लाया जाएगा ताकि घटनाक्रम के बारे में पूछताछ कर उस से चोरी की गई रकम बरामद की जा सके। आरोपी देशराज ने बताया कि वह मोबाइल छीनने की भी वारदातें कर चुका है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top