एलिवेटेड रोड निर्माण और सीवरेज लाइन कार्य के कारण शहर की यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। इसके बावजूद दुकानदारों ने दुकानों के बाहर 5 से 7 फीट तक सामान रखकर तंग रोड को भी बाधित कर दिया है।
शनिवार को ट्रैफिक पुलिस इंस्पेक्टर सुनीता गुर्जर के नेतृत्व में पुलिस दल ने अतिक्रमण करने वाले 60 दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की। टीआई गुर्जर ने बताया कि दुकानदारों का सड़क पर रखा सामान जप्त किया गया है और उनके खिलाफ चालान भी काटे गए हैं।

स्टेशन रोड कचहरी रोड पृथ्वीराज मार्ग और चूड़ी बाजार इलाके में निर्माण कार्य की वजह से सड़क संकीर्ण हो गई है। इसके बावजूद दुकानदार दुकानों के आगे सामान रखकर रास्ता बाधित कर रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस ने अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान शुरू किया है। टीआई ने बताया कि शनिवार को पीआर मार्ग नया बाजार चौपड़ कचहरी रोड और आसपास के इलाकों में दुकानदारों को अतिक्रमण नहीं करने के लिए समझाइश की गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
नया बाजार में दुकान के बाहर सामान रखने पर कार्रवाई करती ट्रैफिक पुलिस
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top