कोरोना महामारी ऊपर से टिड्डी दल की मार, समय पर फसलें नही बिकने व दाम भी पूरे नहीं मिलने से किसान वैसे भी परेशान है। लॉकडाउन की समयावधि में बिजली बिल माफ करने की बजाय सरकार डिस्कॉम की विजिलेंस टीमें भेजकर किसानों को परेशान किया जा रहा है। विधायक हमीरसिंह भायल ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर बाड़मेर जिले में डिस्कॉम के सतर्कता दलों को भेजकर किसानों को परेशान करने वाले डिस्कॉम के आदेश को निरस्त करने की मांग की है।
बताया कि बिजली का सरकार को सर्वाधिक घाटा प्रदेश के पूर्वोत्तर जिलों में 50 से 70 प्रतिशत हो रहा है। जहां बिजली की खुले आम चोरी हो रही है, जबकि बाड़मेर में डिस्कॉम को मात्र 12 प्रतिशत घाटा है। इसके बावजूद किसानों को इस मुश्किल की घड़ी में विजिलेंस भेजकर आर्थिक व मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है, जो न्यायसंगत नही है। उन्होंने तत्काल प्रभाव से विजिलेंस आदेश वापिस लेने की मांग की।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें