लाॅकडाउन के दाैरान जरूरत के समय महात्मा गांधी नरेगा योजना में लाेगाें काे राेजगार देने में लापरवाही बरतने पर जिले के छह बीडीओ व 12 ग्राम विकास अधिकारियाें पर एक-एक हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है।
इसके साथ ही तेरह लोगों को कारण बताओ नाेटिस भी दिए गए हैं।

नरेगा के अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक तथा सीईओ रामनिवास जाट ने बताया गया कि रोजगार के लिए आवेदन करने पर आवेदकों को उसी दिन उसकी रसीद नहीं देने, जॉबकार्ड की संख्या तथा कार्योंके प्रस्ताव तैयार नहीं करने, कार्यों की समय पर जिओ टैगिंग नहीं करने तथा कार्यों का निरीक्षण नहीं करने पर उदयपुरवाटी, खेतड़ी, नवलगढ़, सूरजगढ़, झुंझुनूं तथा चिड़ावा के बीडीओ पर एक से अधिक बार एक- एक हजार रुपए की पैनल्टी लगाई गई है तथा उदयपुरवाटी के कार्यवाहक बीडीओ सहित 12 ग्राम विकास अधिकारियों के विरुद्ध 17 सीसीए के नाेटिस दिए गए हैं।

कार्यों के तकमीने तैयार करने में लापरवाही पर 16 कनिष्ठ तकनीकी सहायकों की संविदा सेवा समाप्ति के नोटिस जारी किए गए हैं। उनके स्थान पर गत पांच साल से लगातार सेवाएं दे रहे मेटों को बेयर फुट इंजीनियर के रूप में तैयार करने के लिए पैनल तैयार किया जा रहा है।

इन बीडीओ पर लगाया जुर्माना
नरेगा में लापरवाही पर झुंझुनूं बीडीओ गाेपीराम भांबू, चिड़ावा के कार्यवाहक बीडीओ दारा सिंह, खेतड़ी के कार्यवाहक बीडीओ महेंद्र सिंह, सूरजगढ़ के कार्यवाहक बीडीओ अरविंद गाैड़, उदयपुरवाटी के कार्यवाहक बीडीओ सुखवीर सिंह, नवलगढ़ बीडीओ विक्रम सिंह पर जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा उदयपुरवाटी कार्यवाहक बीडीओ व जिले के 12 ग्राम विकास अधिकारियाें(ग्राम सेवक) काे 17 सीसीए का कारण बताओ नाेटिस दिया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top