ग्राम पंचायत भांडू कलां के कटारड़ा गांव के राष्ट्रीय राजमार्ग को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग 20 वर्षों से बंद था। ग्रामीणों ने अनेक बार प्रयास किए, लेकिन रास्ता नहीं खुल सका। झंवर उप तहसीलदार रवि शेखर चौधरी के नेतृत्व में गठित टीम ने जनप्रतिनिधि और समाजसेवी पप्पूसिंह उदावत के साथ मिलकर खेत मालिकों से समझाइश करवा रास्ता खुलवाया।
चौधरी की टीम में भू अभिलेख निरीक्षक माधोसिंह चारण, भांडू कलां पटवारी रामकिशोर विश्नोई, नारनाडी पटवारी भगवानराम पटेल, लूणावास कलां पटवारी सुरेंद्र सुथार शामिल थे। पिछले 20 वर्षों से कटारड़ा गांव के ग्रामीणों को 4-5 किलोमीटर चक्कर लगाकर गांव में आना-जाना होता था, लेकिन अब रास्ता खुलने से ग्रामीणों की राह आसान हो गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें