जिले में साेमवार काे पांच पाॅजिटिव सामने आए हैं। तीन शहर तथा दाे जिले के अन्य क्षेत्र में रहने वाले हैं। इनमें से गुलाबपुरा के एक युवक में कोई लक्षण नहीं थे, वह जिंक का कर्मचारी था और यहां पहले कर्मचारी पॉजिटिव आने से जांच की जा रही थी, युवक की भी जांच हुई जिसमें वह पाॅजिटिव आया।
आरआरटी प्रभारी व डिप्टी सीएमएचओडॉ. घनश्याम चावला ने बताया कि गुलाबपुरा के गुर्जर मोहल्ला अटलपुरा का 27 साल का युवक पाॅजिटिव आया है। यह गत दिनाें जिंक में काम करने वाले के संपर्क में अाया था। आरके काॅलाेनी निवासी 56 साल के कपड़ा व्यापारी की लक्षण आने पर जांच करवाई जिसमें पाॅजिटिव आया। नीलकंठ काॅलाेनी शास्त्री नगर निवासी 28 साल का युवक भी जांच में पाॅजिटिव निकला।
नई आबादी मांडलगढ़ निवासी 75 साल के बुजुर्ग की रिपाेर्ट पाॅजिटिव आई है। यह गंगापुर सीटी जिला सवाई माधाेपुर से अपने पुत्र से मिलने 19 जुलाई काे आए थे। आरसी व्यास कॉलोनी निवासी 30 साल का युवक पाॅजिटिव आया है। यह युवक 15 से 20 दिन पहले उदयपुर से आया था। यह वहां एलईडी मैन्यूफैक्चरिंग करता है।
कोरोना मुक्त डिस्चार्ज हुआ
कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त एवं स्वस्थ होने पर एमजी चिकित्सालय के कोविड केयर सेंटर से सोमवार को सुभाषनगर निवासी योगेश नवल को आरोग्यता प्रमाण पत्र एवं फूल देकर डिस्चार्ज किया। इस अवसर पर प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डाॅ. अरुण गौड, डाॅ. मुकुट सिंह, डाॅ. दौलत मीणा एवं डाॅ. सुरेंद्र मीणा उपस्थित थे।
शाहपुरा में बनेगा काेविड हेल्थ सेंटर, 7 स्थानों पर केयर सेंटर शुरू होंगे
जिले में एक और कोविड हेल्थ सेंटर बनाने की तैयारी शुरु हाे चुकी है। अबतक काेराेना पाॅजिटिव अाने वाले मरीज काे जिला मुख्यालय पर स्थित एमजी हाॅस्पिटल में उपचार के लिए लाया जाता था, लेकिन शाहपुरा में भी कोविड हेल्थ सेंटर बनाने की तैयारी शुरु हाे चुकी है। इसके लिए वहां पर वेंटिलेटर लगाने कार्य शुरु हाेने वाला है।
साथ ही जिले में साज स्थानों पर कोविड केयर सेंटर की शुरुआत की जाएगी। सीएमएचओ डाॅ. मुश्ताक खान ने बताया कि जिले में अभी एमजीएच में ही काेराेना मरीजाें का उपचार किया जा रहा है। अब शाहपुरा में भी नया कोविड हेल्थ सेंटर तैयार किया जाएगा। इसके लिए वहां पर 7 वेंटिलेटर आ चुके है। उनकाे कुछ ही दिनाें में लगा दिया जाएगा।
एमजीएच काे भी मिले 16 वेंटिलेटर, 25 हुए
एमजी हाॅस्पिटल में काेराेना से पहले 9 वेंटिलेटर ही थे। इसके बाद 6 और मिले और अब 10 वेंटिलेटर और मिल गए है। ऐसे में एमजीएच में 25 वेंटिलेटर हाे चुके है। पीएमओ डॉ. अरुण गौड़ ने बताया कि 10 वेंटिलेटर और मिले है, जिनकाे जल्द ही लगाया जाएगा। उन्हाेनें बताया कि इसकाे लेकर तैयारी शुरु हाे चुकी है। जल्दी है, इसका काम शुरु हाे जाएगा। काेराेना के गंभीर मरीजाें काे वेंटिलेटर पर रखते है। जिनकाे सांस लेने में परेशानी हाे रही हाेती है। यह अधिकांश बीमारी वाले व बुजुर्गाें के जीवनदायी हाेता है।
जिले में 7 जगहाें पर शुरु हाेगे कोविड केयर सेंटर
डाॅ. खान ने बताया कि जिले में अभी भीलवाड़ा में ही कोविड केयर सेंटर है, जहां पर मरीजाें काे रखा जाता है, लेकिन जिले में सात स्थानों पर इनकी शुरुआत हाेगी। जिले के शाहपुरा, गंगापुर, पाेटला, रायपुर, आसींद, गुलाबपुरा व पंडेर में कोविड केयर सेंटर की शुरू हाेंगे। इनमें कई जगह ताे हाॅस्पिटल में तथा कई स्थानों पर अन्य जगह पर संचालित किए जाएंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें