शहर में शनिवार दाेपहर बाद तेज हवाओं के साथ बारिश हाेने से गर्मी और उमस से राहत मिली। शाम 3.55 बजे से 4.45 बजे तक नयापुरा, शाॅपिंग सेंटर, छावनी, एराेड्रम सहित अन्य इलाकाें में बारिश हुई। वहीं नया काेटा सूखा रहा। करीब 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने से शहर के कई इलाकाें में बिजली गुल हाे गई। कुछ एरिया में तेज हवाओंसे टीनशशेड उड़ गए।
बोरखेड़ा प्रताप नगर में एक मकान का छज्जा टूट कर गिर गया। वहीं कई इलाकों में पेड़ों की डाल और बिजली के तार भी टूट गए। माैसम विभाग के अनुसार शनिवार काे अधिकतम पारा 38.7 डिग्री, जबकि शुक्रवार काे 40.2 डिग्री रहा। वहीं न्यूनतम पारा 26.7 डिग्री रहा जबकि शुक्रवार काे 27.2 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। माैसम विभाग के अनुसार सुबह 8.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक 4.1 एमएम बारिश हुई।
आगे क्या : माैसम विभाग ने रविवार काे भारी बारिश की चेतावनी दी है। साथ ही हवा भी 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। 6 जुलाई काे हल्की बारिश की चेतावनी जारी की है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें