शुक्रवार की शाम करीब 7.01 बजे करीब 3 सैकंड तक भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र अलवर था। जिसकी तीव्रता रिएक्टर पैमाने पर 4.7 थी।
भूकंप के कारण 33 केवी की लाइन में फाल्ट आ गया। करीब 15 मिनट तक बिजली सप्लाई प्रभावित हुई। भरतपुर शहर नगर, कामां, सीकरी आदि क्षेत्रों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप से जिले में कहीं भी काेई नुकसान की सूचना नहीं है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केन्द्र के अनुसार हरियाणा के गुरुग्राम से 63 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में भूकंप का केंद्र था। करीब 35 किमी की गहराई पर भूकंप आया।
उल्लेखनीय है कि पृथ्वी के भूगर्भ में प्लेटों के टकराने से भूकंप आते हैं। टैक्टोनिक प्लेट्स अपनी जगह से हिलती और खिसकती रहती हैं। हर साल ये प्लेट्स अपने स्थान से करीब 4 से 5 मिमी तक खिसक जाती हैं। जब कभी प्लेट्स एक-दूसरे से टकराती हैं, तो भूकंप आते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें