कोटा जंक्शन पर 52 वर्षाें से अनवरत चले आ रहे श्रावणी तीज मेला महोत्सव इस बार कोरोना के चलते नहीं हाेगा। तीज की सवारी भी नहीं निकलेगी। समिति अध्यक्ष बसंत भरावा, संयोजक श्याम भरावा ने बताया कि 52 साला से तीजमाता की शोभायात्रा तथा 13 दिवसीय मेला लगता था, जो कोरोना के चलते नहीं हाे सकेगा। उन्होंने बताया कि तीज माता की 5 दिवसीय पूजा के साथ ही रविवार से विभिन्न कार्यक्रम शुरू हाे गए हैं।

समिति द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग के साथ स्टेशन पर श्रावणी तीज माता की प्रतिमा का पूजन कर स्थापित किया। शोभायात्रा संयोजक राजाराम जैन कर्मयोगी ने बताया कि 23 जुलाई को शाम 7 बजे पूजा अर्चना कर निवास पर ही कार्यक्रम का समापन किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Teej Mata, established by worshiping, was going for 52 years procession, not this time
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top