जिले में गुरुवार काे 7 नए काेराेना पाॅजिटिव मरीज सामने आए हैं। इनमें सुमेरपुर और पाली ग्रामीण में 2-2, पाली शहर, देसूरी और जैतारण में 1-1 मरीज मिले। जबकि रिकवरी के बाद 18 मरीजाें को अस्पताल से छुट्टी दे दी। इसमें सुमेरपुर में 8, बाली में 6, पाली शहर, रानी देसूरी और साेजत में 1-1 मरीज रिकवर हुए।
कलेक्टर अंशदीप ने बताया कि गुरुवार को 1358 सैंपल लिए हैं, जिनमें पाली शहर के 220, पाली ग्रामीण के 25, रोहट के 61, सोजत के 24, देसूरी के 69, जैतारण के 16, मारवाड़ जंक्शन के 40, बाली में 195, सुमेरपुर में 583 रानी के 125 लाेगाें के सैंपल लिए। अब पाली शहर के 88, पाली ग्रामीण के 9, रोहट के 8, सोजत के 16, देसूरी के 17, रायपुर के 8, जैतारण के 10, मारवाड़ जंक्शन के 13, बाली के 16, सुमेरपुर के 31 अाैर रानी में 3 एक्टिव केस हैं।
चलते ट्रक के पहिये निकल 300 मीटर दूर जाकर गिरे
ब्यावर-पिंडवाड़ा हाईवे पर झाला की चौकी चौराहा पर गुरुवार दोपहर को बर से ब्यावर की तरफ डाक विभाग के चलते कंटेनर के दो पहिये निकल गए। एक टायर 300 मीटर दूर जाकर गिरा तो दूसरा टायर डिवाइडर फांद कर सड़क के दूसरी तरफ पहुंच गया। ट्रक की स्पीड कम होने से हादसा टल गया। इस दौरान एक बाइक सवार बाल-बाल बच गया।
3332 सैंपलों की रिपोर्ट बाकी
जिले में अब तक कुल 43071 सैंपल लिए जा चुके हैं। 37540 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव अाई है। वर्तमान में 3332 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। बांगड़ अस्पताल में 55, सोजत अस्पताल में 17 तथा विभिन्न कोविड केयर सेंटर में 136 मरीज वर्तमान में भर्ती है। गुरुवार को 2090 सैंपल की रिपोर्ट मिली। जिले में अब तक 729 प्रवासी पॉजिटिव आए हैं।
सुमेरपुर पालिका के ईओ का एपीओ आदेश निरस्त
सुमेरपुर नगरपालिका के राजस्व निरीक्षक एवं तखतगढ़ नगर पालिका के कार्यवाहक ईओ नरेंद्रसिंह काबा का एपीओ आदेश स्वायत्त शासन विभाग ने निरस्त कर दिया है। काबा सुमेरपुर पालिका में राजस्व निरीक्षक व तखतगढ़ पालिका में कार्यवाहक ईओ बने रहेंगे। गुरुवार को नरेंद्रसिंह काबा ने तखतगढ़ नगरपालिका ईओ का पदभार पुनः संभाला।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें