राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने शुक्रवार को सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता के दौरान सचिन पायलट को भाजपा में आने का न केवल न्योता दिया बल्कि ये भरोसा भी दिलाया कि वे मीणा समाज के साथ जी जान से उनका साथ देने को तैयार हैं। डा किरोड़ी ने कहा कि वे और पायलट मिल कर पूर्वी राजस्थान में कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर सकते हैं। डॉ किरोड़ी ने कहा कि सचिन के बयान से लगता है कि वे अब भाजपा में नहीं आना चाहते। लेकिन कांग्रेस में रहकर उनके आत्मसम्मान पर प्रश्नचिन्ह लग जाएगा। सचिन किसान के बेटे हैं और मैं भी किसान का बेटा हूं। उन्हें भाजपा में बुलाना चाहता हूं। वे ऊर्जावान और युवा नेता हैं ऐसे में हम दोनों मिलकर पूर्वी राजस्थान से कांग्रेस को उखाड़ फेंक देंगे। डॉ किरोड़ी ने कहा कि राजेश पायलट के अस्तित्व को खतरा हुआ था तो मैंने दो बार उनका साथ दिया था। गहलोत का भी साथ दिया और वसुंधरा का भी साथ दिया। अब सचिन संकट में है उन्हें भाजपा में आने का विश्वास के साथ न्योता दे रहा हूं।

मुसीबत में मदद करने की इच्छा रखता हूं। डॉ किरोड़ी ने यह भी कहा कि सचिन द्वारा तीसरा मोर्चा बनाने की बात से मैं सहमत नहीं हूं। क्योंकि मैंने तीसरा मोर्चा बाया जो प्रदेश में विफल हो गया था। लेकिन राज्य के व्यापक हित में मैं उनके साथ में हूं। पायलट परिवार के साथ में हूं। मीणा समाज सभी कार्यकर्ता भाजपा व भाजपा के लोग तन मन से सचिन का साथ देने को तैयार हैं। डॉ किरोड़ी ने पुरानी यादें ताजा करते हुए कहा कि उन्होंने राजेश पायलट की दो बार डूबती हुई नैया को पार लगाया था। लेकिन जब हमारा काम पड़ा तो गुर्जरों ने साथ नहीं दिया। गहलोत को भी हमने पूरी तरह साथ दिया था। लेकिन माली समाज ने भी हमारा कभी साथ नहीं दिया। विधायकों की खरीद-फरोख्त के मामले में आ रहे ऑडियो के बारे में डॉक्टर किरोड़ी ने कहा कि यह तो जांच में पता चलेगा कि ऑडियो असली है या फेंक है। कर्नल बैंसला को पायलट के विकल्प के रूप में कांग्रेस में लाने की बात पर उन्होंने कहा कि कर्नल बड़े नेता हैं वही तय करेंगे और इस बारे में वही कुछ बता सकेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top