कस्बे में 80 लाख की लागत से बन रहे विकास पथ के निर्माण कार्य के दौरान उपयोग में ली जा रही सामग्री को घटिया स्तर की बताते हुए लोगों ने रोष जताया साथ ही क्वालिटी को लेकर अधिकारियों को अवगत कराया।
कस्बे में अंबेडकर सर्किल से घंटाघर चौराहे तक 80 लाख की लागत से बन रहे विकास पथ में निर्माण कार्य के उपयोग में ली जा रही सामग्री को घटिया स्तर की बताते हुए लोगों ने रोष जताया। इस दौरान लोगों ने बताया कि रोड़ की दुर्दशा को देखते हुए तथा लोगों की सुविधा के लिए सरकार ने विकास पथ दिया है। कस्बे के लोगों के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण रोड है। लेकिन विकास पथ में लीपापोती की जा रही है। लोगों ने बताया कि चौड़ाई करण में होदा कटिंग गहराई से नहीं की गई तथा होदे में गिट्टी रोड़ी की जगह मोरम डाली गई है। कार्य के दौरान मशाला भी सही अनुपात में नहीं चल रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के दिनों में पहाड़ी का पानी इसी नाले में होकर जाता है लेकिन निकास के लिए पाइप तक नहीं लगाएं गए है। ऐसे में बरसात का पानी रोड से होकर ही गुजरेगा व कटाव लगने से पथ भी क्षतिग्रस्त हो सकता है।
पीडब्ल्यूडी एईएन राजू बैरवा ने बताया कि मैं कल मौके पर गया था। विकास पथ में सफेद डस्ट की जगह लाल डस्ट काम में ले रहे थे। जिसके लिए मना कर दिया था। एस्टीमेट के हिसाब से काम कराया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें