आरपीएससी की ओर से आयोजित 1017 पदों की आरएएस भर्ती-2018 की मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी करने का रास्ता भले ही साफ हो गया हो, लेकिन 916 पदों की एईएन भर्ती-2018 की मुख्य परीक्षा का परिणाम अब भी अटका हुआ है। इसके लिए परीक्षा भी हुई। अभी तक अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के परिणाम का इंतजार कर रहे हैं।

एईएन भर्ती की प्री परीक्षा के परिणाम में सामान्य की कटऑफ कम रही थी और ओबीसी की अधिक थी। आयोग ने विस्तारित परिणाम जारी करते हुए सामान्य की कटऑफ तक के ओबीसी के अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए योग्य घोषित कर दिया था। इसके बाद मुख्य परीक्षा आयोजित हो गई, लेकिन परिणाम पर रोक लगी है।

आरएएस भर्ती में भी इसी तरह का विवाद था जो अब सुलझ गया है। इस बीच एईएन भर्ती को लेकर उम्मीदवारों ने टि्वटर पर अभियान भी चलाया था। जो कि काफी ट्रेंड भी हुआ था। अभियान चलाने का मकसद था कि सरकार तक उनकी बात पहुंच जाए। इसके बाद भी इस भर्ती को लेकर सरकार ने काेई कदम नहीं उठाए हैं।

मुख्य परीक्षा 7 माह पहले हुई, परिणाम अब तक नहीं
आरपीएससी ने पीएचईडी, पंचायतीराज, पीडब्ल्यूडी और जल संसाधन विभाग में 916 पदों पर एईएन भर्ती के लिए अप्रैल 2018 में विज्ञापन जारी किया था। 6 दिसंबर 2018 को इस भर्ती की प्री परीक्षा हुई। 18 जुलाई 2019 को इसका परिणाम जारी हो गया। 1 अक्टूबर 2019 को विस्तारित परिणाम जारी किया गया। 3 से 5 दिसंबर 2019 तक मुख्य परीक्षा हुई। 7 माह बाद भी मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी नहीं हो पाया है।

सरकार ने यह किया है नियमों में बदलाव
पिछले दिनों कार्मिक विभाग ने आरएएस भर्ती के नियमों में संशोधन कर दिया। इसके आधार पर अब आरएएस भर्ती में प्री परीक्षा के बाद अनुमानित रिक्तियों के 15 गुना अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। इसके अलावा वर्ष 2013, 2016 और 2018 में हुई आरएएस भर्तियों में 15 गुना से अधिक बुलाए गए आरक्षित वर्ग के ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने प्रारंभिक परीक्षा में सामान्य वर्ग की कटऑफ के बराबर या अधिक अंक प्राप्त किए हैं। उनको भी मुख्य परीक्षा के लिए पात्र माना गया। संशोधन होने के बाद मुख्य परीक्षा के परिणाम पर लगी रोक हट गई।

^आयोग को जल्द से जल्द एईएन भर्ती-2018 की मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी करना चाहिए। ताकि चयनित, इंटरव्यू की तैयारी में जुट सकें।
-उपेन यादव, प्रवक्ता, राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो।
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top