गोवल्या निवासी विवाहिता की सोमवार को कुएं में डूबने से तौत हो गई। सीआई रामलाल मीना ने बताया कि मौत में डूबने से विवाहिता अजंता मीना (26) पत्नी महावीर मीना की मौत की सूचना पर एएसआई लादू सिंह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकला।
उसका नैनवां सीएचसी पर पोस्टमार्टम करवाया गया। विवाहिता के पति महावीर ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी अजंता सुबह 9 बजे बकरियां लेकर खेत पर गई थी, लेकिन 11 बजे तक वापस नहीं आई तो तलाश करते हुए खेत पर जाकर देखा तो कुएं के पास लूगड़ी व चप्पल पड़ी हुई थी। इस पर पुलिस को सूचना देने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर कुएं से पत्नी को बाहर निकाला।

घटना की सूचना पर पीहर पक्ष के लोग भी पहुंच गए थे। डीएसपी कैलाशचंद जाट व सीआई ने घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। विवाहिता के पीहर पक्ष के लोगों से जानकारी ली गई। सीआई ने बताया कि मृतका के भाई टोंक जिले के दूनी थाना क्षेत्र के ढीकला निवासी हेमन्त ने पुलिस को रिपोर्ट में बताया कि उसे उसके जीजाजी ने फोन पर उसकी बहन की कुएं में गिरने से मौत होने की सूचना दी।

मौके पर पहुंचे, तब तक पुलिस कुएं से शव को बाहर निकाल चुकी थी। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव मृतका के भाई को सुपुर्द किया है। मृतका के भाई की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतका का ससुराल गोवल्या में अंतिम संस्कार किया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top