जिले में पिछले दो माह से हो रहे टिड्डी दलों के हमलों को नियंत्रित करने के लिए अब सेना के हेलिकॉप्टर से दवा का छिड़काव किया जाएगा। इससे पहले यह बताया गया था कि हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल पाकिस्तान से सटे बॉर्डर पर ही टिडि्डयों को मारने में किया जाएगा लेकिन अब जिले के अंदर भी बड़े टिड्डी दलों के हमले से स्थितियां बदल रही है।

रविवार को भीकमकोर के केरलानाडा क्षेत्र में टिडि्डयों के पड़ावस्थल पर हेलिकॉप्टर की मदद से स्प्रे किया जाएगा। कृषि विभाग के उपनिदेशक वीरेन्द्रसिंह सोलंकी ने बताया कि जहां कृषि भूमि व आबादी क्षेत्र नहीं होगा वहां सेना के हेलिकॉप्टर से केमिकल छिड़काव किया जाएगा। सोलंकी ने बताया कि बड़े टिड्डी दल आने पर लोकेस्ट विभाग की मांग पर सेना के हेलिकॉप्टर से छिड़काव होगा। इसके लिए टीमें रवाना हो गई हैं।

वहीं, शनिवार को 23 गांवों में टिड्डियों के पड़ावों पर नियंत्रण अभियान चलाया गया। इसमें किसानों से सहयोग लिया गया। सोलंकी ने बताया कि शनिवार को तिंवरी ब्लॉक के भैंसेर, रिनिया,मांडियाई खुर्द, पांचला, जोधपुर ब्लॉक के माणकलाव, देसुरिया, बावड़ी ब्लॉक के भवाद, नेतड़ा, ओसियां के जसनाथनगर, सेखाला के सुख मंडला, धीरपुरा, देचू ब्लॉक के चांदसमा, लोहावट के ढाका नगर, जेताना, सावलसर, गुदली नाडी, फलोदी के एका चौराहा, बेंगटी खुर्द, उग्रास खारा, भोपालगढ़ के जाखड़ों की ढाणी में केमिकल छिड़काव किया गया।

शनिवार शाम बापिणी के मोटनिया नगर, फलोदी के भोजका, मोखेरी, तिंवरी में प्रेमसागर भलासरिया, आउ में इंदो का बास, बाप में राणेरी, मटोल चोक फलोदी, जाम्बा, बंगुडी बाप, जैसला बाप, केरला नाडा भोजकोर, धनारी ओसियां सहित कई गांवों में टिडि्डयों ने पड़ाव डाल दिया। यहां रविवार को केमिकल छिड़का जाएगा। तिंवरी क्षेत्र में सहायक निदेशक कृषि (विस्तार) भानाराम, तहसीलदार दीपक सांखला, सहायक कृषि अधिकारी (विस्तार) निशा चौहान, कृषि पर्यवेक्षक बाबूलाल जोया, पटवारी भैंसेर मदनलाल भी पड़ाव स्थलों पर मौजूद रहे।

आधी ही मर पाती है टिडि्डयां
केमिकल छिड़काव के बाद 50 से 60 प्रतिशत टिड्डियां मर जाती है लेकिन बची हुई टिड्डियों के छितरा जाने से पुनः छोटे दल बन जाते हैं और वे लगातार नए दल के रूप में अलग अलग गांवों में चले जाते हैं।
अब जगह जगह मिल रहा फाका
गत दिनों जहां जहां टिड्डियों के पड़ाव हुए हैं वहां टिड्डियों ने अंडे दे दिए। अब अंडों से फाका निकलना शुरू हो गया है। सहायक कृषि अधिकारी ग्यारसीलाल ने बताया कि खेतासर क्षेत्र के जसनाथ नगर में फाका मिलने की सूचना पर छिड़काव करके फाके को नष्ट किया। वहीं, देचू क्षेत्र में फाका पनपने की सूचना मिली है। वहां रविवार को केमिकल छिड़काव किया जाएगा।
सेखाला में दो किमी में टिडि्डयों का पड़ाव, अधिकारी आए मगर स्प्रेयर लगी गाड़ियां नहीं पहुंची

धीरपुरा क्षेत्र के बाबा की निम्बडी़ में शुक्रवार रात्रि को करीब दो किलोमीटर की परिधि में टिड्डी दल ने पड़ाव किया। इसके बाद किसानों ने प्रशासन को सूचना दी लेकिन स्प्रे करने वाली गाड़ियां नहीं पहुंची। न ही ड्रोन भिजवाया। कृषि विभाग का एक अधिकारी मौके पर पहुंचा। ऐसे में किसानों ने अपने स्तर पर ट्रैक्टरों की सहायता से स्प्रे किया लेकिन आधी से ज्यादा टिडि्डयां उड़ गई।

शनिवार को आसपास के क्षेत्रों में किसानों ने धुआं कर, बर्तन बजाकर उड़ाई। सहायक कृषि अधिकारी दिनेश राज तंवर ने बताया कि एक साथ कई जगहों पर टिडि्डयों के पड़ाव होने पर गाड़ियां नहीं पहुंच पाई। किसान माणकराम माली ने बताया कि रात्रि के समय मौके पर पहुंचे कृषि अधिकारी ने वादा किया था कि सुबह जल्दी टिड्डी नियंत्रण के लिए गाड़ियां पहुंच जाएगी लेकिन यहां कोई गाड़ी नहीं पहुंची। जिससे फसलें टिड्डी चट कर गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Even today, chemical spraying on locusts by helicopter in Kumkor
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top