शिव की आराधना का पवित्र महीना सावन आज से शुरू होगा। इस बार इसकी शुरुआत भी सोमवार से हो रही है और समापन भी सोमवार से होगा, लेकिन कोरोना काल के कारण इस बार भक्तों को शिव की पूजा व अभिषेक घर पर ही करना होगा। इस बार कांवड़ यात्रा पर भी रोक है। लोहार्गल में भी भक्तों पर पानी लाने पर रोक है। इसी प्रकार बिसाऊ स्थित नीलकंठ महादेव जहां शिव की 132 फुट प्रतिमा हैं। वहां भी श्रद्धालु नहीं जा सकेंगे।

घर में ऐसे करें पूजा : पंडित पंडित रोहित (साेनू) पुजारी ने बताया कि श्रद्धालु घर में मिट्‌टी के पार्थिव शिवलिंग की स्थापना कर अभिषेक कर सकते हैं। यह संपूर्ण पूजा व अभिषेक वैसे ही होगा जैसे आप मंदिर में करते हैं और उसका महत्व भी उतना ही है।

हे शिव अब आप ही करें कोरोना से पार : तस्वीर मंडावा के पारदर्शी शिवलिंग की है। जिसके आरपार दिखाई देता है। एक श्रद्धालु ने कागज पर कोरोना से मुक्त करने की प्रार्थना शिवलिंग के पार रखी तो वह साफ दिखाई दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Shiva Abhishek at home this time
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top