बाबू शोभाराम राजकीय कला काॅलेज के शिक्षकों ने मंगलवार काे बैठक कर प्राचार्य को 10 सूत्री मांगाें का ज्ञापन साैंपा। ज्ञापन में विद्यार्थियों को ऑनलाइन शिक्षा देने के लिए शिक्षकों द्वारा ई- कंटेंट तैयार कर इसे यू ट्यूब पर अपलोड करने में आ रही परेशानियों का निराकरण करने की मांग की है। शिक्षक एवं विद्यार्थियों के लिए हाईस्पीड नेट पैक के साथ लेपटॉप देने की मांग भी की गई है। डॉ. रमेश बैरवा के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में कहा है कि तेजी से बढ़ते काेराेना संक्रमण को देखते हुए यदि जरूरी है ताे वर्तमान शिक्षा सत्र 2020-21 को ऑनलाइन सत्र मानकर सरकार वर्क फ्रॉम होम के जरिए कॉलेजों का संचालन करे। बहुत जरूरी होने पर ही शिक्षकों को कॉलेज बुलाया जाए। संकाय सदस्यों को ई कंटेंट तैयार करने के लिए ठीक से प्रशिक्षण दिया जाए। काॅलेजाें में ऑनलाइन व्याख्यान की रिकॉर्डिंग एवं अपलोड करने के लिए समुचित उपकरणों सहित रिकॉर्डिंग कक्ष बनाए जाएं।.मेंटर के स्थान पर प्रत्येक संकाय सदस्य को अपने व्याख्यान तैयार करने की जिम्मेदारी दी जाए। कॉलेजों में सेनेटाइज करने, थर्मल स्क्रीनिंग सहित समुचित प्रबन्ध किए जाएं। कॉलेजों में नवाचार के नाम पर नए प्रयोग शुरू करने से पूर्व शिक्षकों से संवाद करने एवं ई कंटेंट के लिए वाट्सएप ग्रुप के संचालन में आने वाले वाली परेशानियों का निराकरण करने की मांग की गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें