पंचायत समिति तिंवरी, बावड़ी व भोपालगढ़ में नरेगा व अन्य योजनाओं में करोड़ों रुपए की खरीद करने के मामलों में लेखा शाखा से जांच करवाई जाएगी। तीनों पंस में खरीद के लिए जिला परिषद ने जांच के लिए कमेटी बनाई है। कमेटी अब इन पंचायत समितियों में करोड़ों में हुई खरीद की जांच कर रिपोर्ट जिला परिषद के सीईओ को देगी।

खास बात यह है कि समितियों में नरेगा प्रशासनिक मद में सामग्री खरीद की गई, जिसमें नरेगा श्रमिकों के टेंट, दीवार लेखन, स्टेशनरी शामिल है। जिला परिषद के सीईओ डॉ. इंद्रजीत यादव ने बताया कि आकस्मिक निरीक्षण के बाद में तीन पंचायत समितियों के रिकाॅर्ड की जांच लेखाधिकारियों से करवाई जा रही है। जांच में अनियमितताएं पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
हाईवे पर पट्‌टे काटने के मामले में दोषी अधिकारियों को देंगे चार्जशीट
बावड़ी ग्राम पंचायत में फर्जी तरीके से हाईवे की खाली जमीन पर पट्टे काटने के मामले में जिला परिषद की प्रारंभिक जांच में निवर्तमान सरपंच दिनेश देशहलरा, ग्राम विकास अधिकारी सुरेश नारोलिया व पंचायत समिति के तत्कालीन विकास अधिकारी गौतमराम चौधरी दोषी पाए गए हैं।

जांच के बाद तत्कालीन सरपंच के विरुद्ध धारा 38 में कार्रवाई व ग्राम विकास अधिकारी एवं विकास अधिकारी को चार्जशीट देने की अनुशंसा की गई है। जांच में सरपंच, ग्राम विकास अधिकारी पर ग्राम पंचायत में खाली पड़े बेशकीमती भूखंडों के नियम विरुद्ध पट्टे जारी कर लाखों रुपए के राजस्व नुकसान के आरोप पाए गए। जिला परिषद के सीईओ डॉ. यादव ने कहा कि पट‌्टा प्रकरण की जांच कर ली गई है। अब सरपंच, ग्राम विकास अधिकारी
व विकास अधिकारी को चार्जशीट दी जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top