9 जुलाई से होने वाली महाराजा गंगासिंह यूनिवर्सिटी की परीक्षाओं को लेकर छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी है। शनिवार को एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने परीक्षाओं के विरोध में मुख्यमंत्री की सांकेतिक शव यात्रा निकाली। छात्रों ने कलेक्टर के नाम का ज्ञापन भी सौंपा। संगठन के महेंद्र ढाका, हेमंत सुथार, रामनिवास विश्नोई, मुकेश पूनिया, कामनाथ गोदारा आदि प्रदर्शन में शामिल हुए।

वहीं, शनिवार को महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय में भी छात्रसंघ अध्यक्ष श्रवण जाखड़ के नेतृत्व में विद्यार्थी धरने पर बैठे। छात्रसंघ अध्यक्ष ने चेताया कि मांग पूरी नहीं होने तक धरना जारी रहेगा। धरने पर एमएस कॉलेज अध्यक्ष साक्षी राजपुरोहित, एनएसयूआई महासचिव कुलदीप विश्नोई, अशोक बुडिया, विकास सहारण, हरि चौधरी, विशाल गोदारा, बालकिशन नैण आदि मौजूद रहे। उधर, डूंगर कॉलेज में एनएसयूआई के बैनर तले छात्रों को प्रमोट करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर पांचवें दिन भी धरना जारी रहा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
CM's funeral procession taken out against college examinations, strike in MGS University
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top