केंद्र सरकार की श्रम नीतियों के विरोध में विभिन्न श्रम संगठनों ने अलग-अलग तरीके से विरोध जताया। काला दिवस मनाया गया। विरोध प्रदर्शन किया गया। सीटू एवं इंटक यूनियन ने संयुक्त रूप से केंद्र सरकार की श्रम विरोधी नीतियों के विरुद्ध एवं स्थानीय स्तर पर लम्बे समय से लम्बित कर्मचारियों की मांगों को लेकर संयंत्र स्थल पर काला दिवस दिवस मनाया।
10 केंद्रीय श्रम संगठनों के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर पर सीटू एवं इंटक यूनियन ने संयुक्त रूप से केंद्र सरकार द्वारा श्रम कानूनों में मज़दूर विरोधी संशोधन, श्रम कानूनों को स्थगित करने, मजदूरों को लॉकडाउन अवधि का पूरा वेतन घोषणा के बावजूद भी नहीं देने, केंद्रीय कर्मचारियों तथा पेंशन भोगियों का मंहगाई भत्ते को रोकने, बड़े पैमाने पर प्रतिष्ठित संस्थानों जैसे कोयला, रेल, रक्षा व परमाणु ऊर्जा इत्यादि के निजीकरण करने, जैसी राष्ट्र व्यापी नीतियों के विरुद्ध तथा एनपीसीआईएल व स्थानीय स्तर पर लम्बे समय से लम्बित कर्मचारियों की मांगों को लेकर यह प्रदर्शन किया गया था।

उक्त सभी मांगों को लेकर गुरुवार को सीटू इंटक के पदाधिकारियों ने संयंत्र स्थल के विजय द्वार, परियोजना की सातवीं आठवीं में यूनियन के सभी कर्मचारियों ने विरोध स्वरूप काली पट्टी बांधकर विरोध जताया।
स्थानीय स्तर पर यह है मांग- साल 2018-2019 के एन सी एफ का भुगतान, इस वर्ष 2019-20 के अवार्ड-रिवार्ड भुगतान किया जाए। इकाई-3 के 777 दिन लगातार प्रचालन के रिवॉर्ड का भुगतान, कर्मचारी के आश्रित माता-पिता को को पात्रता के लिए आइटीआर की अनिवार्यता समाप्त करने, जनवरी 2019 से बकाया यूनिफार्म का वितरण करनेे, 2017 व 2018 से बकाया टीएलडी धारकों को देय लिवरीज आइटम का वितरण करनेे, पिछले तीन वर्षों के बकाया सेफ्टी मोमेन्टों का वितरण करने की मांग शामिल है।
इस दौरान सीटू अध्यक्ष संजय संगर, महासचिव बी एल मीणा, इंटक अध्यक्ष नवल वर्मा, महासचिव आर के भाटी, विकास चैाहान, रतिष चैधरी, वाई के योगी, डी एस राठोड, युवराज पाटिल, एस एस नागर, एस पी मालव, सांवर सिंह, एस के शुक्ला, विकास शर्मा, एस एल धाकड, गजेन्द्र राव, संदीप पुरोहित, भीमसिंह, एस के रावल, आर के शर्मा, गणपत मेघवाल, आशीष पारेता, कुलदीप नकवाल, सद्दाम हुसैन, पवन कुमार, संजय शर्मा, एच आर नाटला, दीपक आंजना, घनश्याम नागर, रामराज मीणा, एस एल वाकडे, लक्ष्मीनारायण राठोर, शो राज सिंह, सत्यवान शर्मा, सतीष आमेठा, रोहित मीणा, अनुज शुक्ला, पी सी मीणा, पवन मीणा, आर के ठाकरे, हरीश कुमार, सांकेत बाबू सिंगोर, रुपेश लौहार, आर एस मौरे, पृथ्वीराज, महेन्द्र गांजना, हेमन्त कुमावत, विजय नारंग, डी एस इंदौरकर, अरूण कुमार कुशवाह, धर्मवीर बरनिया, यू एल मनारिया, आर एस डोबर, अरूण महाजन, प्रकाश मेघवाल, रामकेश मीणा, हितेष कटियार, भैरू लाल राठोर, मुरारी लाल सवीता, हीरालाल शर्मा, पुश्कर सेन, सोहन लोट, राजेंद्र मेघवाल मौजूद थे।

ठेका श्रमिक संघ ने काला छाता, काला झंडा, काली पट्टी बांधकर जताया विरोध
रावतभाटा| केंद्र सरकार की श्रमिक नीतियों के विरोध में राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक अध्यक्ष डॉ जी संजीव रेड्डी, प्रदेश इंटक अध्यक्ष जगदीश राज श्रीमाली व केंद्रीय श्रम संगठनों के आह्वान पर उपखंड अधिकारी कार्यालय रावतभाटा में राजस्थान अणु शक्ति ठेका कर्मचारी संघ इंटक अध्यक्ष डी पी सिंह ,महामंत्री जय सिंह के नेतृत्व में काला छाता, काला झंडा व काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया गया।

इस अवसर पर डी पी सिंह, जय सिंह संजय हाडा, मनीष मिश्रा , संजय सिंह शंभू सिंह, शीला सोनी आदि ने संबोधित कर मोदी सरकार की प्रवासी, निर्माण श्रमिकों न्यूनतम वेतन मजदूरी 21 हजार रुपए प्रतिमाह, ठेका श्रमिकों को समान कार्य समान वेतन का भुगतान हो, सामाजिक सुरक्षा और कम से कम ₹10000 पेंशन लागू करने ,योजना कर्मी, आंगनवाडी, आशा साथीनी, मिड डे मील वर्करों को नियमित करने की मांग की गई । नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।

मांग पत्र का ज्ञापन राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार नारायण गिरी गोस्वामी को सौंपा। इस अवसर पर भगवान पाटील, राजु कीर,रमेश नायक, तेज़मल गुर्जर, दिनेश नायक, चंद्रशेखर उपाध्याय ,सुनील कुमार ,सत्यनारायण मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Demonstration against the labor policies of the center, black day celebrated
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top