शिक्षा बचाओ संयुक्त संघर्ष समिति प्रदेश में आंदोलन करेंगी। कोरोना की वजह से निजी स्कूलों के सामने समस्या खड़ी हो गई है। समिति की मुख्य समन्वयक हेमलता शर्मा और प्रफुल्ल कुमार टाक ने पत्रकारों को बताया कि प्रदेश भर में आर्थिक तंगी के कारण छह-सात स्कूल संचालकों ने आत्महत्या कर ली है।

इसे रोकने और स्कूलों को फिर से खोलने के लिए आंदोलन किया जाएगा। प्रदेश की 50 हजार से अधिक निजी स्कूलों में अधिकतर को परेशानी हो रही है। सरकार द्वारा स्कूलों की फीस स्थगन के आदेश से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। समिति के प्रफुल्ल कुमार व मुकेश मांडण ने बताया कि निजी स्कूलों के संचालन में सरकारी हस्तक्षेप बंद होना चाहिए।

स्कूल शिक्षा परिवार के प्रदेश उपाध्यक्ष जोगेंद्र कुमार गौड़, निजी स्कूल शिक्षण संस्थान के प्रदेशाध्यक्ष महेंद्रसिंह गुर्जर व प्रदेश महासचिव गौरीशंकर आचार्य ने आरटीई पुनर्भरण राशि का भुगतान करने व आरटीई के तहत प्री-प्राइमरी कक्षा में प्रवेश नहीं देने का नियम वापस लेने की मांग की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top