निवाई की सरपंच मंजूदेवी के प्रयासों से निवाई-बड़वासी रास्ते को चौड़ा कर दुरुस्त कर दिया गया है। इससे इस रास्ते से आने वाले लोगों को फायदा होगा। ग्रामीणों ने भी इस काम के लिए ग्राम पंचायत का भरपूर सहयोग दिया। युवा नेता श्रवण निवाई ने बताया कि इस रास्ते में लोगों को आने-जाने में खूब परेशानी होती होती है। परिवहन भी पूरी तरह से बंद हो गया था।
इस बारे में खातेदारों से वार्ता की गई, जिसके बाद खातेदार अपनी जमीन देने के लिए सहमत हो गए। लालचंद, सुरेंद्र पिलानिया, रामस्वरूप, सतबीर, महेश, रामनिवास, सुरेंद्र, हवलदार पोकरमल सुरा,सतपाल, मनोज, मनफूल, प्यारेलाल, आनंद, रामकृष्ण, श्रीराम, डॉ. रामनिवास, सुभाष, राजेंद्र, इंद्राज, मुखराम व महेश ने जमीन का हिस्सा रास्ते के लिए छोड़ा है।
शनिवार को जेसीबी मशीन चला कर रास्ते को चौड़ा किया गया और दोनों किनारों के काश्तकारों की सीमा पर पत्थरगढ़ी के निशान कायम किए गए। सरपंच मंजू देवी ने बताया कि आने वाले दिनों में ग्रामीणों के सहयोग से बंद किए गए रास्तों को खोलकर दुरुस्तीकरण किया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें