कोरोना रोगियों के ठीक होने की रफ्तार गंगापुर में भले ही अच्छी बनी हुई है लेकिन कोरोना अभी तक पूरी तरह काबू नहीं आ रहा है। रोज कोरोना पॉजिटिव केस सामने आ रहे हैं। जिससे गंगापुर सिटी में हड़कंप मचा हुआ है।
कोरोना संक्रमण अब नगर परिषद के दरवाजे तक जा पहुंचा है।

शुक्रवार को एक सफाई कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिलने से नगर परिषद के कर्मचारियों व अधिकारियों में हड़कंप मच गया। एक दिन के लिए नगर परिषद को बंद करना पड़ा। हालांकि लेकिन सुखद बात यह रही कि शुक्रवार को 175 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई। चिकित्सालय में स्थानीय चिकित्सा टीम ने गंगापुर, बामनवास और वजीरपुर उपखंडों के 107 कोरोना संक्रमित व्यक्तियों का उपचार कर उन्हें कोरोना से मुक्त कर दिया है। हालांकि गंगापुर में सात जनों की मृत्यु हो चुकी है।
ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. विजेन्द्र कुमार गुप्ता ने बताया कि गंगापुर सिटी में एक कोरोना पॉजिटिव केस सामने आया। उन्होंने बताया कि संक्रमित 28 वर्षीय है तथा बड़ा मोहल्ला निवासी है। यह नगर परिषद में सफाई कर्मचारी है। तीन दिन पहले नगर परिषद में कर्मचारियों के रेंडम सैंपल लिए गए थे। इस कर्मचारी की शुक्रवार को जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। चिकित्सालय के डॉ.आरसी मीणा ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव सफाई कर्मचारी को नवोदय स्थित कोरोना वार्ड में भर्ती किया गया है। अब यहां एकमात्र यही मरीज भर्ती है।

नगर परिषद को कराया सेनिटाइज
नगर परिषद में एक सफाई कर्मचारी शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव आने के बाद नगर परिषद बंद रही। इसके बाद नगर परिषद परिसर को सेनिटाइज कराया गया। सुबह नौ बजे प्रत्येक कमरों व गैलेरी सहित बरामदों में सेनिटाइज किया गया।

166 लोगों के लिए सैंपल
सामान्य चिकित्सालय के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. विजेन्द्र कुमार गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को 166 सैंपल लिए गए है। उन्होंने बताया कि अब तक 330 कोरोना संक्रमण की जांच रिपोर्ट आना बाकी है। शनिवार को पुरानी अनाज मंडी में यूनियन बैंक व आरएसी के जवानों के रैंडम सैंपल लिए जाएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top