शहर में सोमवार को उमस भरी गर्मी जारी रही। मामूली गिरावट के साथ अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री रहा। रविवार को अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं, न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री रहा, जबकि रविवार को 28.6 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार सुबह 8:30 बजे की आर्द्रता 72 प्रतिशत रही जो शाम 5:30 बजे घटकर 49 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई।
सुबह से ही बढ़ता रहा पारा : मौसम विभाग के अनुसार सुबह 5:30 बजे का अधिकतम पारा 29.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जो सुबह 11:30 बजे 33.8 डिग्री रहा। इसके बाद उमस और धूप बनी रहने से पारा 2:30 बजे 36 डिग्री अाैर 5:30 बजे 35 डिग्री रहा।
आज हो सकती है हल्की बारिश : मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को जिले में बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, दूसरी ओर सोमवार को जयपुर मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट के अनुसार अगले 48 घंटों में प्रदेश के कोटा, उदयपुर, अजमेर और जोधपुर संभाग के जिलों में छिटपुट स्थानों पर बारिश के आसार हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें