एबीवीपी व पैरामेडिकल स्टूडेंट्स ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। स्टूडेंट्स ने डिप्लोमा कोर्सेज की परीक्षाएं समय पर करवाने की मांग की। इस संबंध में कलेक्टर को ज्ञापन दिया। एबीवीपी के छात्र नेता महेंद्र ढाका ने बताया कि आरपीएमसी द्वारा द्विवर्षीय डिप्लोमा कोर्स में चार वर्षों का अनावश्यक समय लगता है। बार-बार छात्रों से एग्जाम फॉर्म भरवाएं जाते हैं।

विद्यार्थी समय पर कोर्स पूरा नहीं होने से नर्सिंग स्टाफ भर्ती से भी वंचित रह जाते हैं। एबीवीपी के महानगर सहमंत्री ने बताया कि अगर समय रहते विद्यार्थियों की जायज मांग को नहीं माना गया तो विद्यार्थी परिषद सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी। प्रदर्शन में रामनिवास बिश्नोई, मुकेश पूनिया, विकास मोदी, कुलदीप, निशांत गौड़, रामपाल आदि मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top